Categories: Entertainment

खेसारीलाल यादव और आशीष वर्मा की सुपरहिट जोड़ी – ठीक है

भोजपुरी संगीत की दुनियां में संगीतकार आशीष वर्मा ने बहुत से सुपर डुपर हिट गीतों से मुकम्मल स्थान बना चुके हैं। इतना ही नहीं सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और आशीष वर्मा की जोड़ी इन दिनों काफी हिट मानी जा रही है। उनकी सुपर डुपर हिट जुगलबंदी में आजकल एक और गीत इंटरनेशनल हिट हुआ है, जो काफी वायरल भी हुआ है। उस गाने का बोल है – ठीक है , यह गाना देश-विदेश में काफी पॉपुलर हुआ है। इस गाने में गायक और संगीतकार की कमाल की जुगलबंदी सुनने को मिलती है। गीतकार हैं प्यारेलाल यादव कवि व आज़ाद सिंह। यह गाना सोशल साईट्स से लेकर आम श्रोताओं तक, हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। टिक टैक जैसी सोशल साईट पर कई बड़े स्टार से लेकर आम लोगों ने भी इस गाने पर अपना अपना वीडियो बनाये हैं।
गौरतलब है कि खेसारीलाल यादव और आशीष वर्मा की जोड़ी में हिट गानों की बात की जाय तो लव क ल सब होई गाने को श्रोताओं ने खूब प्यार दिया, जिसे स्वर दिया है खेसारीलाल यादव ने और संगीतबद्ध किया आशीष वर्मा ने। उसके बाद एक और हिट गाना प्रेमिका न मिलल, प्रेमिका मिल गईल को भी बेसुमार हिट मिला, इस गीत को मधुर स्वर में गाया खेसारीलाल यादव ने और कर्णप्रिय संगीत से सजाया आशीष वर्मा ने। इस तरह से उनके कई सुपरहिट गीत-संगीत का जादू संगीतप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आशीष वर्मा की बात करें उन्होंने विगत चार वर्षों में बहुत से हिट गाने दिए हैं, जो आज की तारीख में बड़े ध्यान से सुने जाते हैं। उनकी संगीत की बारीकियां से प्रभावित सभी भोजपुरिया स्टार उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago