Categories: FEATURED

खर-ना, नाम के अनुसार, कड़े नियमो के साथ मनाए जाने वाला छठ पर्व का “खरना”

आमजन महापर्व छठ मे नहाए खाए को भले ही छठ पर्व की शुरुवात मानते हो। लेकिन छठ पर्व की शुरुवात खरना से माने जाने कि परंपरा है। इसी दिन से छठवर्ती माताये अपना निराजल व्रत कि शुरुवात करती है।

नहाये खाये के दिन को छठवर्ती माताये छठ पूजा की पूर्व तैयारी के रूप मे मानती है और कड़ाके की ठंड (बिहार और झारखंड मे हर वर्ष छठ मे कड़ाके कि ठंड रहती है।)  होने के बावजूद घर का हर सदस्य सुबह नहाकर और पूजा पाठ कर के ही खाना खाता है। छठ व्रत करने वाली माताओ के साथ घर कि हर महिला सदस्य सुबह नहाकर ही रसोई मे जाती है।

गणेशोत्सव और छठ पूजा मे समानता

नहाये खाये के दिन छठवर्ती माताये अपने द्वारा बिना मसाले ओर सेंधा नमक से बने दाल, सब्जी ओर चावल, रोटी का प्रसाद सिर्फ एक बार ग्रहण करती है। और छठी मैया के ध्यान मे मगन होजाती है।

अगले दिन शुरुवात होता है छठ व्रत के खरना का।  पहले दिन से ही यह व्रत छठ वर्ती माताओ के लिए तपस्या जैसा रहता है।

खर-ना,  नाम के अनुसार ही छठवर्ती माताओ को मुह मे खर (लकड़ी का छोटा टुकड़ा ) भी लेना वर्जित रहता है। पूरे व्रत मे पानी तो दूर उन्हे मुह मे लकड़ी का छोटा टुकड़ा भी डालना मना रहता है।

शाम को चंद्रोदय के साथ मिट्टी के चूल्हे पर आम की सुखी लकड़ियों को जला कर बने खिर का प्रसाद को चढ़ाकर प्रसाद के रूप मे छठ वरती माताये भी यही प्रसाद ग्रहण करती है और पानी पिती है।

सनातन संस्था के सत्संगों मे बताया गया छठ पूजा का शास्त्र

फिर शुरू होता है छठ व्रती माताओ की असली तपस्या, पूरे 36 घंटे का निराजल व्रत 

खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रती माताओ को संध्या अर्घ यानि अगले पूरे दिन और रात निराजल उपवास रखना रहता है। और सुबह के अर्घ और सूर्य उपासना के बाद ही उन्हे प्रसाद ग्रहण करने का नियम है।

 

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago