Categories: FEATURED

कानपुर कमिश्नरेट की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही थी वृद्धा, एसीपी दौड़कर पास पहुंचे, फर्श पर बैठ सुनी फरियाद

ABI News

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला हाथ में कुछ पन्ने लिए बैठी है। उसके बगल में एक पुलिस अधिकारी भी बैठे हैं।

बता दें कि ये तस्वीर कानपुर के सीसीमऊ की है।एसीपी निशांक शर्मा जनसुनवाई कर रहे थे। तभी एक बुजुर्ग महिला हाथ में कुछ पन्ने लिए पहुंची। लेकिन वह सीढ़ियों पर चढ़ नहीं पा रही थी। एसीपी की नजर वृद्धा पर पड़ी तो वे अपनी कुर्सी से उठकर पास पहुंच गए। इसके बाद फर्श पर बैठकर वृद्धा की शिकायत सुनी।

दरअसल, वृद्धा के एक नाती की मौत बीमारी से हो गई थी। तब से वृद्धा सदमे में है। वह आए दिन किसी न किसी अफसर के पास पहुंचकर अपने नाती को वापस लाने की मांग करती है। वृद्धा के मन में यह बात बैठ गई है कि उसका नाती कहीं गुम हो गया है।

वृद्धा की समस्या सुनने के बाद उन्हें उचित कार्रवाई का ढांढस बंधाया। सीसामऊ एसीपी निशांक शर्मा ने बताया कि वृद्ध महिला की शिकायत सुनने के बाद मैं खुद उनके घर गया तो मुझे पता चला कि उनके नाती की मौत टीबी से 2 साल पहले हो चुकी है और वह अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि अब उनका नाती इस दुनिया में नहीं है और उन्हें लगता है उनका नाती कहीं चला गया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago