Categories: FEATURED

असम: वोटर लिस्ट में थे सिर्फ 90 नाम, वोट पड़ गए 171, पांच अफसर सस्पेंड

 

असम में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। इस बीच असम के दीमा हसाओ जिले में एक मतदान केंद्र पर हुए बड़ी अनियमितता का खुलासा हुआ है। दरअसल इस बूथ पर मात्र 90 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन यहां कुल 171 वोट पड़े हैं। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि यह मतदान केंद्र हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र में है। इस जगह दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस घटना के सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र के पांच चुनाव अधिकारियों को निलंबित करके यहां दोबारा मतदान कराने का प्रस्ताव रखा है। यह मतदान केंद्र खोटलिर एलपी स्कूल के 107 (ए) में था।

कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए चुनाव आयोग ने एस ल्हांगुम (सेक्टर ऑफिसर), प्रह्लाद सी रॉय (पीठासीन अधिकारी), परमेश्वर चारंगसा (प्रथम मतदान अधिकारी), स्वराज कांति दास (द्वितीय मतदान अधिकारी) और एल थीक (तृतीय मतदान अधिकारी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्र के लिए मतदाता सूची में सिर्फ 90 नाम थे, लेकिन ईवीएम में कुल 171 वोट पड़े हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गांव के प्रधान ने मतदाता सूची को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और वह अपनी सूची लेकर वहां आ गया। इसके बाद गांव के लोगों ने उसी सूची के हिसाब से मतदान किया।

हालांकि अभी तक पूरी तरह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि चुनाव अधिकारियों ने गांव के प्रधान की मांग क्यों स्वीकार कर ली और वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे या नहीं या फिर इसमें उनकी क्या भूमिका रही।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago