Categories: FEATUREDLatest

सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे भूमिपूजन कर, विषय को ही भूल जाते है – शिवसैनिक काकडे

 

सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने अपने कार्यकाल में अनेक भूमि पूजन किये है लेकिन भूमि पूजन करने के बाद संबंधित कार्य को पुरा करवाने में लापरवाही बरतते हैं भारत की सबसे पहली महिला डॉक्टर होने का गौरव कल्याण निवासी डॉ आनंदीबाई गोपाल जोशी को जाता है और उनके स्मारक बनाने का प्रस्ताव लगातार १२ साल के प्रयास बाद मनपा प्रशासन द्वारा पारित हुआ.और इसका भूमि पूजन मार्च २०१६ में ही कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के हाथी किया गया,लेकिन पेशे से चिकित्सक होने के बावजूद सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने डॉ आनंदीबाई जोशी के स्मारक निर्माण में लापरवाही बरती,जिससे अभी तक कार्य शुरू नही हुआ है.यह सनसनीखेज आरोप शिवसेना से ही कल्याण के शिक्षण मंडल सदस्य रहे अनिल काकडे ने सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे पर लगाया है

सुन रहे हैं सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे महोदय , जनता परेशान है !

शिवसेना नेता अनिल काकडे के अनुसार भारत की सबसे पहली महिला डॉक्टर होने का गौरव कल्याण निवासी डॉ आनंदीबाई गोपाल जोशी को जाता है कल्याण की निवासी होने के कारण हर कल्याण वासियों में गौरव का प्रतीक महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी का पुतला कल्याण में बनाए जाने की नितांत आवश्यकता है इसी के तहत शिवसेना की तरफ से कल्याण मनपा में शिक्षण मंडल सदस्य रहते हुए अनिल काकडे ने कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका से  वर्ष 2004 में डॉ आनंदीबाई जोशी का स्मारक बनाने की मांग रखी थी कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका की तत्कालीन महापौर हरिश्चंद्र पाटिल (दिवंगत) के नेतृत्व में वर्ष 2005 की अंतिम महासभा में इस स्मारक की मंजूरी भी दे दी गई थी और इसके लिए जगह भी कल्याण पश्चिम के रुक्मिणी वाई अस्पताल के प्रांगण में बनाना निश्चित हुआ था

लेकिन आश्चर्यजनक रूप से यह प्रस्ताव मनपा प्रशासन ने 10 वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया वर्ष 2016 के जनवरी में शिवसेना नेता काकडे ने स्मारक बनाने में हो रही देरी के विरोध में आमरण उपोषण की चेतावनी मनपा प्रशासन को दी. तब कल्याण से लोकसभा सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने मध्यस्थता करते हुए यह स्मारक जल्द ही शुरू होने का आश्वासन दिया और इसी के तहत मार्च 2016 में कल्याण पश्चिम के मनपा के रुक्मिणी वाई अस्पताल के प्रांगण में भूमि पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में सांसद डॉ शिंदे के साथ मनपा के तात्कालीन महापौर राजेन्द्र देवलेकर,शिवसेना कल्याण शहर प्रमुख अरविन्द मोरे के साथ अनिल काकडे भी उपस्थित थे.

शास्त्रीनगर अस्पताल की समस्या को गंभीरता से नही ले रहे सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे.

लेकीन भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद लगभग 3 वर्ष होने आए और कल्याण के सांसद डॉ शिंदे का कार्यकाल खत्म होने का भी समय आ गया है सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे द्वारा मध्यस्थता करने के बावजूद और भूमि पूजन करने के बावजूद स्मारक निर्माण कार्य नहीं शुरू होने के विरोध में शिवसेना नेता काकडे ने जल्द ही दोबारा आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है

सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे का चुनावी स्टंट “अस्पताल हम सुधारेंगे,पर तारीख नहीं बताएंगे”

उल्लेखनीय है कि वर्ष १८८१ के पहले ही सात समुंदर पार अमेरिका में जाकर एक महिला डॉक्टर की शिक्षा प्राप्त करें यह उस दौरान के पुरुष प्रधान परिपेक्ष में बेहद संवेदनशील मामला था इन सब के बावजूद आनंदीबाई जोशी ने अपनी जिद और हिम्मत दिखाते हुए जाकर अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी की.यह आज भी हर भारतीय महिला के लिए गौरव की बात है भारत की प्रथम महिला डॉक्टर का सम्मान करने की चाह भले ही कल्याण से ही चिकित्सक सांसद डॉ शिंदे में कम दिख रही है लेकिन इस महिला डॉ आनंदीबाई जोशी का सम्मान आज भी अमेरिका वासियों में मौजूद है डॉ आनंदीबाई जोशी ने जिस महाविद्यालय से अपनी डॉक्टरी पढ़ाई पूरी की थी उसी कॉलेज केंपस में डॉ आनंदीबाई गोपाल जोशी का स्मारक बना हुआ है और उस पर यह भी अंकित है यह महिला भारत की पहली डॉक्टर महिला है और उनकी डाक्टरी की शिक्षा अमेरिका के उसी कॉलेज में पूरा होने की जानकारी भी उस स्मारक पर पूरी तरह से अंकित है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

3 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago