Categories: FEATURED

कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे गणपत गायकवाड़

(मुंबई आसपास ब्यूरो )
अपने गठन के बाद से कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय विधायक निर्वाचित होने का जो रिकॉर्ड गणपत गायकवाड़ के नाम है वह रिकॉर्ड इस बार टूटता नजर आ रहा है।  मजेदार बात यह है कि यह रिकॉर्ड खुद गणपत गायकवाड़ ही तोड़ते नजर आ रहे हैं।  क्योंकि इस बार गणपत गायकवाड़ बीजेपी के उमीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।

२००९ और उसके बाद २०१४  में निर्दलीय जीत हासिल करने के बाद इस बार गणपत गायकवाड़ को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाकर एक तरह से गणपत गायकवाड़ के सर पर जीत का सेहरा बाँध दिया है। सभी समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले गणपत गायकवाड़ के सामने शिवसेना के बागी उमीदवार धनंजय बोडारे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े – कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र, बीजेपी के गणपत गायकवाड़ तीसरी बार भी मार सकतें हैं मैदान

जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रकाश तरे भी मैदान में हैं।  मगर बीजेपी को चाहने वाले उत्तर भारतीय मतदाता गणपत गायकवाड़ के लिए संजीवनी की तरह काम करेंगे।  उत्तर भारतीय मतदाताओं की संख्या कल्याण पूर्व में हमेशा से निर्णायक रही है।

सूत्र बताते हैं कि दो दिन पहले कल्याण पूर्व के उत्तर भारतियों की एक मीटिंग आयोजित की गयी थी।  इस मीटिंग में कुछ लोगों ने किसी एक उत्तर भारतीय को अपना समथन देने की बात सामने रखी।  इस बात का  पुरजोर विरोध भी हुआ।  बीजेपी और शिवसेना से जुड़े उत्तर भारतियों का स्पष्ट मत था कि उत्तर भारतीय समाज राजनीती ना करे और किसी एक को मतदान करने के लिए दवाब ना बनाये। क्योंकि बीजेपी के कार्यों और बीजेपी की नीतियों की वजह से ही उत्तर भारतीय समाज बीजेपी को समर्थन कर रहा है और इस बार उत्तर भारतियों का बड़ा तबका बीजेपी के अधिकृत उमीदवार गणपत गायकवाड़ को ही समर्थन देगा।

इसके साथ कल्याण पूर्व के प्रत्याशी गणपत गायकवाड के चुनाव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कल ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जनसभा लेकर उत्तर भारतीयों से भाजपा प्रत्याशी गणपत गायकवाड को मतदान करने का आव्हान किया है. जो इनके लिए सोने पे सुहागा साबित हो रहा है. ऐसे में भाजपा प्रत्याशी गणपत गायकवाड़ की जीत की संभावना शत प्रतिशत दिख रही है और खुद गणपत गायकवाड़ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं।

Youtube Link

केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण पूर्व के भाजपा प्रत्याशी गणपत गायकवाड के लिए मांगे वोट.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago