कलवा पुलिस ने गायब ७ वर्षीय बच्ची को महज 12 घंटे में बरामद किया,ठाणे पुलिस आयुक्तालय के तरफ से शाबाशी.

कलवा पुलिस ने अपने घर से गायब हुई 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची को महज 12 घंटे में  ढूंढ निकालने की सफलता पूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया है कलवा पुलिस की सफलता पर जहां गायब हुई बच्ची के परिवार वाले कलवा पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं वही थाने पुलिस आयुक्त कार्यालय के टि्वटर हैंडल से भी कलवा पुलिस को गुड डिटेक्शन हैस टैग लगाकर सराहना का ट्वीट किया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलवा के घोलाई नगर की रहने वाली पूजा संतोष सांगवेकर ने कलवा पुलिस में गुरुवार दोपहर 4:00 बजे यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 7 वर्षीय छोटी बहन वैष्णवी लापता है कलवा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जोर शोर से बच्ची को तलाशने का  कार्य शुरू कर दिया पुलिस को जांच के दौरान ही सीसीटीवी फुटेज में बच्ची वैष्णवी कलवा रेलवे स्टेशन पर लोकल में सवार होते दिखी थी उसी आधार पर पुलिस ने यह भी पता लगा लिया कि लड़की कुर्ला रेलवे स्टेशन पर उतरी थी और वहां उतरने के बाद उसे कुछ समझ में नहीं आया तो रोने लगी

कुर्ला स्टेशन पर लोगों ने इस बच्ची को कुर्ला रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया जहां से रेलवे पुलिस ने बच्ची को मानखुर्द बाल सुधार गृह में भेज दिया और कलवा पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर बच्ची के बारे में पूरी जानकारी मिल गई पुलिस द्वारा वैष्णवी से प्यार से की गई पूछताछ के अनुसार बच्ची को दिवाली के दौरान नए कपड़े चाहिए थे और इसी के लिए हो यह मांग अपनी मां से पूरी करवाने के लिए  घर से निकल गई थी

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago