जस्टिस एंड सोशल ऑर्गेनाइजेशन (जासो) के प्रमुख सुरेश मुन्ना खंडेलवाल के नेतृत्व में सोमवार देर रात डोबवली पूर्व के मानपाडा पुलिस स्टेशन के हद में खोणी गांव के मुख्य चौराहे पर अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का पार्लर सरेआम शुरू होने की शिकायत स्थानीय मानपाडा पुलिस स्टेशन में की, इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवास होटल नाम से चलाए जा रहे इस हुक्का पार्लर के मालिक आशीष कदम के साथ 8 लोगों को हुक्का का सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया
इस कार्रवाई में जासो संगठन के प्रमुख सुरेश खंडेलवाल के साथ सुलभा देशपांडे, निकिता राव, दिनेश पांडे सहयोगी के रूप में उपस्थित थे जासु प्रमुख खंडेलवाल के अनुसार देवास होटल में बिना लाइसेंस के लोगों को दारू भी बेची जाती है और हुक्का पार्लर भी चलाया जा रहा है जिसमें सब सिर्फ नवयुवक ही है उनके अनुसार यहां एक हुक्का पॉट की कीमत ७५० रु. तक वसूली जाती है
सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया है संस्था प्रमुख खंडेलवाल के अनुसार कल्याण डोम्बिवली में अवैध रूप से दर्जनों हुक्का पार्लर चलाया जा रहे हैं जिससे युवा नस्ल खराब हो रही है जासो सघटना के तरफ से इसके विरोध में जोर शोर से आंदोलन जारी रहेगा
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…