Categories: FEATURED

महाराष्ट्र के कल्याण निवासी जय प्रकाश दुबे को नई दिल्ली में “ऑनरेरी डॉक्टरेट” से सम्मानित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय कर्मशील अवार्ड एवं ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड 2025 समारोह भव्य रूप से संपन्न

नई दिल्ली। सोकरेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ओनोरिस कॉसा द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय कर्मशील अवार्ड एवं ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड 2025” का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी. डी. देशमुख सभागार में बड़ी गरिमा और प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुआ।

इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व) निवासी श्री जय प्रकाश दुबे को डॉक्टरेट (Honoris Causa) की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में उनके दीर्घकालीन योगदान तथा समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। श्री दुबे की सक्रियता और सेवा भावना ने न केवल महाराष्ट्र, बल्कि देशभर में उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है।

इस अवसर पर मंच पर अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:

पूर्व मेजर जनरल श्री पी. के. सहगल, रक्षा विशेषज्ञ, भारत

श्री दिनेश मोहन शर्मा, पूर्व अधीक्षक, केंद्रीय जांच ब्यूरो, नई दिल्ली

डॉ. नाहर सिंह, पूर्व संयुक्त निदेशक, राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली

प्रो. शक्ति सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग, जेएनयू, नई दिल्ली

डॉ. राहुल खरे, विभागाध्यक्ष, ऑर्थोपेडिक विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली

डॉ. दिनेश बंसल, प्रसिद्ध सर्जन एवं अध्यक्ष, हरित प्राण ट्रस्ट

प्रो. मनोज कैन, प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय

का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस गरिमामयी समारोह में वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, फिलीपींस, अमेरिका सहित भारत के 20 राज्यों से 250 से अधिक बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

सोकरेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ओनोरिस कॉसा के चेयरमैन श्री के. योगेश जी ने सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों एवं सहभागियों का हृदय से आभार प्रकट किया।

यह आयोजन उन कर्मशील व्यक्तित्वों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था, जो समाज, शिक्षा, संस्कृति, चिकित्सा और सेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago