Categories: CrimeFEATURED

अम्बरनाथ में अमानवीय घटना, १८ कुत्ते और ७ बिल्लियों को जहर देकर मार डाला

ठाणे जिले के अमरनाथ शहर में मंगलवार को एक अति अमानवीय घटना घटी है किसी ने जहर देकर यहां के 18 अठारह लावारिस कुत्ते और सात बिल्लियों को मौत के घाट उतार दिया. एक कुत्ते का इलाज अभी स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. अमरनाथ पूर्व की शिवाजी नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है
घटना 4 जून 2019 की सुबह 7:00 बजे प्रकाश में आई जब ये अबोध जानवर सड़क और गलियों में तड़पते देखे गए. किसी ने यहां की सामाजिक संस्था अमरनाथ सिटीजन फोरम के सदस्य सत्यजीत बर्मन को फोन पर इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी जिसके बाद सत्यजीत बर्मन अपने कुछ और सहयोगी के साथ घटनास्थल पर आए जहां उन्हें बहुत करुणामई स्थिति देखने को मिली.

जगह-जगह कुत्ते और बिल्ली तड़प रहे थे. बहुत सारे तो मर गए थे उनमें से एक कुत्ते को अस्पताल में ले जाकर बचाया जा सका. पुलिस का मानना है कि चोरों का कोई समूह रहा होगा जो रेकी करने आया था. कुत्तों के भौंकने की आवाज से वे घबरा गए और कोई विशेष प्रकार का उन्हें जहर दे दिया.
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा कि जानवरों की मौत किस जहरीले पदार्थ के खाने से हुई है पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है इधर अमरनाथ सिटीजन फोरम के सत्यजीत बर्मन ने जिलाधिकारी आदि को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराया है. और इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

साभार – दैनिक जन स्वाभिमान

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

5 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

3 weeks ago