Categories: FEATURED

अग्रवाल समाज कल्याण का बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्याऊ उद्घाटन समारोह

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा निरंतर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। जिसमें गरीब व जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री, खाद्य सामग्री, वृद्ध आश्रम में सेवा एवं दान, गौशाला में दान के साथ ठाणे जिले भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी के प्याऊ के निर्माण का कार्य निरंतर चलता रहता है।

इसी के तहत अग्रवाल समाज रविवार 24 सितंबर को बदलापुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर केविन के पास ठंडे पानी के प्याऊ का उद्घाटन करने जा रहा है इसका उद्घाटन रीजेंसी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निर्देशक महेश अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

अग्रवाल समाज कल्याण के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्याऊ का निर्माण अंबरनाथ स्थित विदुषी वायर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक सुनील पोद्दार द्वारा किया गया है सुनील पोद्दार ने यह निर्माण स्व. अनिल जी बगड़िया की याद में करवाया है।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग के अनुसार इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उद्योगपति पी डी सराफ, दिनेश नटवरलाल खेतान, संजय अग्रवाल, नवीन बंसल, नीरज गर्ग भी उपस्थित रहेंगे।

समाज के सचिव नितिन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी लोगो को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनंती की है।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago