Categories: FEATURED

मरीज के पेट में पेन, सुआ, आरी ब्लेड, बेल्ट और तार के टुकड़े, डाक्टरों ने आपरेशन कर निकाला

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमे ईशानगर के रहने वाले योगेश ठाकुर (30) के पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजन उसे लेकर एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। जांच करने पर डॉक्टर को पता चला कि मरीज के पेट में कई धातु के टुकड़े हैं।

मरीज का ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट में प्लास्टिक के पेन, बोरा सिलने वाला सूजा, आरी ब्लेड, चमड़े की बेल्ट का टुकड़ा और तार के टुकड़े समेत 33 चीजें निकली हैं।

सर्जन डॉ. एनपीएन खरे के पास जब मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा तो उन्होंने पहले मरीज की एक्सरे जांच कराई। जांच में उन्होंने पाया कि मरीज के पेट में कुछ है। जिसके बाद डॉक्टर ने मरीज का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करीब 6 घंटे चला जिसके बाद ये सभी चीजें मरीज के पेट से निकाली गईं।

डॉ. खरे ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसा ऑपरेशन नहीं किया है। पेन, सुई, बेल्ट का टुकड़ा आंतों में फंसे हुए थे। जिसको निकालने में अधिक समय लग गया। उन्होंने बताया कि ये आश्चर्य की बात है कि इतनी धातुएं आंतों में रहने के बावजूद भी आंतों या अन्य अंगों में गहरे घाव नहीं हुए। मरीज अब सुरक्षित हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

21 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago