पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती अब आंतकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होंगे। जबकि एटीएस के मौजूदा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अतुलचंद्र कुलकर्णी को पुणे में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अतिरक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर कुल 28 अफसरों को पदोन्नति के साथ नए पद पर भेजा गया है।
सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आशुतोष डुम्बरे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। मुंबई में फोर्स वन के विशेष पुलिस महानिदेशक डॉ. सुखविंदर को पदोन्नति देकर फोर्स वन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है।
*महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादले मुंबई में विशेष पुलिस*
महानिदेशक (प्रशासन) पद पर कार्यरत अनूप कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्य सतर्कता अधिकारी) राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) पद पर भेजा गया है। नागपुर शहर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीलेश आनंद को अब नागपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद (अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है। एम आर घुर्ये को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद से पुलिस उप
महानिरीक्षक राज्य पुलिस बल (नागपुर) पद पर भेजा गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक राज्य सुरक्षा महामंडल एम के भोसले को सुधार सेवा मध्य विभाग औरंगाबाद का उप महानिरीक्षक बनाया गया है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अमितेश कुमार को राज्य के खुफिया विभाग के संयुक्त आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…