लता दीदी के तबियत में सुधार
हिन्दुस्तान की सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका मानी जाने वाली 90 वर्षीय लता मंगेशकर को गत सोमवार को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर उनकी पीआर टीम ने बयान जारी कर कहा है कि लता दीदी आज की तबियत में सुधार हो रहा है.
लता मंगेशकर, को सांस लेने में हो रही तकलीफ के कारण यहाँ के प्रसिद्ध ब्रिजकंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है, और शनिवार को उनके परिवार के एक प्रवक्ता ने उनके तबियत में सुधार की बात कही है.
अपने सात दशक के लंबे करियर में, मंगेशकर ने अलग अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान पार्श्व गायकों में से एक माना जाता है।
उन्हें 2001 में हिन्दुस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी मिला है। मंगेशकर का आखिरी पूर्ण हिंदी एल्बम दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा निर्देशित 2004 की फिल्म “वीर-ज़ारा” के लिए था।