Categories: Political

अगर आपको अपना चहेता मुख्यमंत्री चाहिए, तो काम करना शुरू करो – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले की नसीहत


ठाणे,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने आज ठाणे में जिले भर से उपस्थित 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए काम करना शुरू कर दें।

भाजपा के महाविजय 2024 अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले राज्य के 48 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ठाणे लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस यात्रा के दौरान, बावनकुले ने शहर के गडकरी रंगायतन में ठाणे शहर, कोपरी-पचपखाडी, ओवला-मजीवड़ा और मीरा-भायंदर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा द्वारा नियुक्त 1000 कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

बावनकुले ने उपस्थित भाजपाइयों से 2024 में आप किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं? यह प्रश्न पूछा. जिसपर उपस्थित लोगों द्वारा एकस्वर से ‘देवेंद्र फड़णवीस’ का नाम लिया गया। बावनकुले के यह कहने पर कि आवाज नहीं है, जोर से बोलो, तो फिर उपस्थित भीड़ से फिर ‘देवेंद्र फड़णवीस’ का नाम लिया गया. इस मांग के बाद बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ‘तो फिर काम पर लग जाओ.’


rajesh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

3 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago