हिंदुओं की आरती अगर तकलीफदेह नहीं, तो लाउडस्पीकर पर नमाज पढ़के, हमे तकलीफ क्यों – राज ठाकरे

हिंदुस्तान में अगर हम हिंदुओं की आरती अगर आपको तकलीफ नहीं देती है तो आप लाउडस्पीकर पर नमाज पढ़के हमे तकलीफ देने का क्या मतलब है इससे आम हिन्दू नागरिकों को तकलीफ होती है. ये विचार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने आज मुंबई के गोरेगांव में आयोजित अपने पार्टी के पहले अधिवेशन में व्यक्त की.

शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे जयंती पर आयोजित इस अधिवेशन की चर्चा महीनों से थी. आज ही सुबह पार्टी के तरफ से नए ध्वज का भी अनावरण किया गया. भगवा रंग के इस ध्वज में छत्रपति शिवाजी महाराज के समय के राजमुद्रा का चिन्ह भी रखा गया है ।

बहुप्रतीक्षित आज के इस अधिवेशन में मनसे प्रमुख राज ठाकरे बदले बदले से दिखे. इसके साथ उन्होंने अपने पूरे भाषण से यह स्पष्ट हो गया की उनकी पार्टी का रुख हिंदुत्व की तरफ हो गया है

भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने सबसे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अनेकों अति उत्साही सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा अपने उत्तर या प्रत्युत्तर में कभी भी सोशल मीडिया पर पार्टी के पदाधिकारी गलत ढंग से व्यवहार ना करें. जो भी व्यक्ति इस अनुशासनहीनता के लिए दोषी पाया जाएगा उसे तुरंत ही पार्टी के पद से हटा दिया जाएगा.

अपने संबोधन में मनसे प्रमुख ठाकरे आश्चर्यजनक रूप से केंद्र की भाजपा सरकार के नीतियों का समर्थन करते हुए दिखे. उन्होंने केंद्र सरकार की नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बर्षो से देश से पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को देश से निकलने की मांग करटी रही है.

उनके अनुसार इन्ही विदेशी नागरिकों के संदेहास्पद गतिविधियों के कारण देश ज्वालामुखी पर बैठा है कभी भी कहीं भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी इस बाबत बातचीत करने की जानकारी दी है

देश भर में हो रहे नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन पर उन्होंने कहा यह सब तिलमिलाहट कश्मीर से 370 हटाए जाने और राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद का है प्रदर्शन कर रहे लोगों को यह भलीभांति मालूम है कि नागरिकता संशोधन बिल किसी भी भारतीयों के लिए अहितकर नहीं है

उन्होंने राज्य में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपना का रंग बदल कर किसी सरकार में नहीं शामिल होती

केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे देश भर में धरना प्रदर्शन के विरोध में उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन करते हैं और इसी लिए आगामी 9 फरवरी को मुंबई के आजाद मैदान में नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में विराट मोर्चा निकालने वाले हैं इस मोर्चे में राज्य भर के मनसे सैनिकों को शामिल होने का आवाहन भी मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने किया है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

24 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago