Categories: Political

संगठन को मजबूत करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा – शिवसेना उप विभाग प्रमुख अशोक मिश्रा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिवसेना ने संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से सामाजिक कार्यकर्ता और अंधेरी पूर्व निवासी अशोक मिश्रा को उप विभाग प्रमुख नियुक्त किया। यह नियुक्ति विभाग प्रमुख एड. अनिल परब की अनुशंसा पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए अशोक मिश्रा ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पद की जवाबदेही दी है, उसके मद्देनजर वह संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखेंगे। उल्लेखनीय है कि मिश्रा को वार्ड क्रमांक-75 और 76 के लिए पद की जवाबदारी दी गयी है। उल्लेखनीय है कि अंधेरी के इतिहास में यह पहली बार है जब शिवसेना ने  किसी उत्तर भारतीय चेहरे को यह जवाबदारी सौंपी है।
मिश्रा की नियुक्ति पर राकेश पाण्डेय, पत्रकार उत्तम पाण्डेय, राजीव बनकर, कुणाल चव्हाण, अमर शिवलकर, आशीष राउत, अच्छेलाल राजभर, विनायक मोरे, नान्हू भाई, सिद्धेश मेस्त्री, किरण मगर, अभिषेक शिंदे, हेनरी पाइस, गुरू प्रसाद पाण्डेय, अभिराम उपाध्याय, संदीप पाटिल, राजू निम्बालकर, नरू अण्णा, बबली हटवार, अनवर भाई, संतोष शिवलकर, बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

11 minutes ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

5 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago