Categories: CrimeLatest

कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के चक्कर में नगराध्यक्ष पत्नी के साथ पति भी गिरफ्तार

अपने क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा किए गए कामों का बिल पास करवाने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में भंडारा भ्रष्टाचार निरोधी दस्ते ने नगराध्यक्ष पत्नी के साथ उसके पति को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है आगे की जांच भंडारा पुलिस कर रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के भंडारा जिला स्थित लाखनी नगर पंचायत के नगराध्यक्ष ज्योति हेमराज निखाडे और उनके पति राजू उर्फ हेमराज दयाराम निकाडे ने अपने नगर में किए गए कामों के एवज में ठेकेदार के कुल ₹4649२३ रुपये का बिल पास करना था.

इस बिल को पास करने के एवज में नगर अध्यक्ष ज्योति निखाडे ने उक्त ठेकेदार से बिल का 3% कमीशन रिश्वत के रूप में मांगा जो कि 13500 रूपया होता है. ठेकेदार द्वारा बातचीत करने पर यह रकम ₹9000 पर निश्चित हो गया.

इससे चिढ़े ठेकेदार ने इस बात की शिकायत भंडारा के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो में कर दी. इसी के तहत भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने ठेकेदार से नगराध्यक्ष के पति राजू हेमराज निखाडे को ₹9000 रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

3 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago