Categories: FEATURED

वाराणसी में हिन्‍दू जनजागृति समिति आयोजित ‘प्रांतीय हिन्‍दू राष्‍ट्र अधिवेशन’संपन्‍न !

*वाराणसी में हिन्‍दू जनजागृति समिति आयोजित ‘प्रांतीय हिन्‍दू राष्‍ट्र अधिवेशन’संपन्‍न !*
*हिन्‍दू राष्ट्र का संकल्‍प लेकर 20 हिन्‍दू संगठन हुए एकजुट !*

*वाराणसी* – वर्ष 1976 में भारत पर लादी गई धर्मनिरपेक्षता दूर हटाकर पुनः एक बार ‘हिन्‍दूबहुल भारत में वर्ष 2025 में धर्माधिष्‍ठित हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना हो’ ऐसा संकल्‍प लेकर 3 अप्रैल को वाराणसी के आशापुर में स्‍थित अर्चना गार्डेन में ‘प्रांतीय हिन्‍दू राष्‍ट्र अधिवेशन’ संपन्‍न हुआ !

इस अधिवेशन में बिहार, उत्तरप्रदेश तथा मध्‍यप्रदेश के लगभग 20 हिन्‍दू संगठनों के 100 हिन्‍दुत्‍वनिष्ठ सम्‍मिलित हुए ।

शंखनाद, दीप प्रज्‍वलन तथा और वेदमंत्र से अधिवेशन का आरंभ हुआ । इसके उपरांत अखिल भारतीय धर्मसंघ शिक्षा मंडल के महामंत्री श्री. जगजीतन पांडेय जी ने उपस्‍थितों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में छद्म धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्‍दुआें का दमन किया जा रहा है ।

हिंदुओं को अपने धर्म की शिक्षा का अधिकार नहीं दिया गया है । अतः भावी पीढ़ी धर्म संस्‍कारों से वंचित है अतः अपने धर्म पर अभिमान नहीं कर पा रही है । वामपंथियों के कारण हमारी भावी पीढ़ी मुगलों को ही अपना आदर्श मानती है । इस लिए हिंदू राष्ट्र के लिए सभी ने प्रयत्नशील रहना है ।

भारत सेवाश्रम संघ के वाराणसी के स्‍वामी ब्रह्ममयानंदजी ने कहा कि हिन्‍दू राष्ट्र के लिए ब्रह्मतेज और क्षात्रतेज का ज्ञान होना आवश्‍यक है । हमें प्रतिवाद एवं प्रतिसाद की नीति अपनानी होगी ।
हिन्‍दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत पूजनीय निलेश सिंगबाळ जी ने उपस्‍थितों का आवाहन करते हुए कहा कि हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना केवल मत नहीं व्रत होना चाहिए ।

राष्‍ट्र अथवा धर्म पर संकट के समय धर्म के पक्ष में रहना, हम सभी का सामूहिक दायित्‍व है । 2023 के उपरांत सत्त्वगुणी हिन्‍दुआें की ओर से भारत में हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना होगी । इसलिए सभी संगठनों ने एकजुट होकर कार्य करने की आवश्‍यकता है ।

इस अवसर पर सनातन संस्‍था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ Importance of Personality defect removal and inculcating Virtues के ई-बुक का भी लोकार्पण किया गया ।
अधिवेशन में हुई गुटचर्चा के माध्‍यम में आनेवाले समय में ग्राम एवं जिला स्‍तर पर हिन्‍दू राष्ट्र जागृति सभा, हिन्‍दू जागृति बैठकों का अधिकाधिक आयोजन करना तथा सभी के लिए धर्मशिक्षा वर्गों का आयोजन करना ऐसे निश्‍चित हुआ ।

बिहार में मंदिरों पर लगाए गए कर वसूली के विरोध में जनहित याचिका करना, संविधान से ‘सेक्‍युलर’ शब्‍द को हटाने के लिए प्रत्‍येक कचहरी परिसर में हस्‍ताक्षर अभियान करना, धर्मनिष्‍ठ अधिवक्‍ताओं के संगठन के लिए तालुका स्‍तरीय अधिवक्‍ता अधिवेशन का आयोजन करना ऐसे अधिवक्‍ताओं ने तय किया ।

अधिवेशन स्‍थल पर लगायी गयी जिहादियों द्वारा कश्‍मीरी हिन्‍दुओं के वंशविच्‍छेद तथा उनपर हुए अत्‍याचारों के संदर्भ में फ्‍लेक्‍स प्रदर्शनी को देखकर अनेक हिन्‍दुत्‍वनिष्ठों ने उनके क्षेत्र में ऐसी प्रदर्शनी के आयोजन करने का निश्‍चय किया ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago