Categories: FEATUREDSocial

अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया, बयार परिवार ने बहायी ‘कजरी बयार

प्रेम चौबे

मुंबई। ‘बयार परिवार’ और ‘लोकायन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘कजरी बयार’ कार्यक्रम में उत्तरभारतीय लोकगीतों की बयार बही। दहिसर पूर्व के क्रिस्टल प्राइड हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘पिया मेंहदी मंगा दा मोतीझील से जायके साइकिल से ना’ और ‘अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया झूले राधा रनिया रे हरी’ जैसे कई लोकगीतों पर श्रोतागण झूम उठे। मशहूर लोकगायिका अंजली पाठक, शिवम पांडेय, बनारस से आयीं डॉ ऋचा वर्मा और श्रुति वर्मा ने कई पारंपरिक कजरी सुनाई। सियाराम और एलआर एक्टिव के प्रायोजन से हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सर्वश्री डॉ राधेश्याम तिवारी, राममणि दुबे, शंभूनाथ मिश्र, गोविंद तिवारी, रामकृपाल उपाध्याय, डॉ सलिल चौबे, वीरेंद्र मिश्र, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अमित झा, अभय चौबे और शिवा विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित विधायक प्रकाशदादा सुर्वे, मनीषाताई चौधरी और नगरसेवक जीतेंद्र पटेल ने इस तरह के लोकगीतों के कार्यक्रम के आयोजन में हरसंभव सहायता देने की बात कही और संस्कृति के जतन के लिए ‘बयार परिवार’ को शुभकानाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारगण सर्वश्री अमित मिश्रा, अरुण उपाध्याय, अनिल पांडेय, श्रीकिशोर शाही, ओमप्रकाश तिवारी, विनोद यादव, नवीन पांडेय सहित पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र और अजय सिंह सहित कई मीडियाकर्मी उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार श्रीश उपाध्याय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में ‘बयार परिवार’ पर कवि-पत्रकार अभय मिश्र द्वारा लिखी कजरी का भी गायन हुआ। ‘कजरी बयार’ में महिलाओं द्वारा महिलाओं का स्वागत हल्दी-कुंकू लगाकर और सुगंधित पुष्प देकर किया गया। महिलाओं के लिए चूड़ी, आलता और पुष्पों से सजे सावनी झूले की व्यवस्था भी की गई थी। भगवान महादेव की आरती से कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्रा, सतीश दुबे, श्रीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, संतोष मिश्रा, रवींद्र उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, अनुज अवस्थी, उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, अजीत तिवारी, हरि मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, अरविंद तिवारी, मानवेंद्र तिवारी आदि ने बहुत मेहनत की।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago