डायबिटीज की दवा समझ दो साल से वह खा रहा था वैक्स

कल्याण (पश्चिम) में रहनेवाला डायबिटीज़ का एक मरीज़ जिसे दवा समझकर खा रहा था असल में वह वैक्स ट्यूब निकला। अब मरीज़ प्रदीप कुलकर्णी ने अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) से इसकी शिकायत की है।

शुक्रवार को कुलकर्णी ने एफडीए से शिकायत में बताया कि दो साल से डॉक्टर की सलाह पर वे ग्लाइसीफेज नामक टैबलेट्स खा रहे थे। दो दिन पहले टैबलेट्स खाने के बाद उन्हें उल्टी हो गई। उल्टी होने के साथ-साथ टैबलेट्स भी बाहर आ गया। वे यह देखकर दंग रह गए कि टैबलेट्स मोम (वैक्स ट्यूब) में परिवर्तित हो गया था। डॉक्टर की सलाह पर कुलकर्णी ने तुरंत एफडीए में दवा कंपनी के खिलाफ शिकायत कर दी। बताते हैं कि एफडीए अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और कार्रवाई के लिए मेडिकल स्टोर पर पहुँच गए।

ये भी पढ़े – आश्वासनों का लॉलीपॉप फिर शुरू, चुनावी गंगा से गायब हुआ स्मार्ट सिटी प्रकल्प

कुलकर्णी आधारवाड़ी जेल के पास रहते हैं और पेशे से इंटीरियर डिजायनर हैं। कुलकर्णी ने बताया कि इसलिए उनको डायबिटीज़ बीमारी में फायदा नहीं हो रहा था। वे कल्याण (पश्चिम) के उम्बरडा स्थित शुभम मेडिकल स्टोर्स से यह दवाई लेते थे। यह दवाई कोई पारस मेडिकल एजेंसी सप्लाई करती है।

ऑल फूड्स एन्ड ड्रग्स लाइसेंस होल्डर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष अभय पांडेय ने बताया कि मामला उनकी भी जानकारी में है। वे भी दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एफडीए को पत्र लिखेंगे। पांडेय का कहना है कि ऐसा सब ऑनलाइन खरीदी की वजह से होता है। मेडिकल स्टोर्स मालिक ज़्यादा कमीशन के चक्कर में ऑनलाइन दवा खरीदते हैं और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

Sources – ABI news

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत, दो डाक्टरों पर पुलिस केस, 5 साल तक कि सज़ा

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago