Categories: FEATURED

गरीबों का भूख मिटाने गुजराती समाज आया आगे, महिलाएं बढ़चढ़ कर रहीं हिस्सेदारी

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। गुजराती समाज ने लॉकडाउन से प्रभवित भूखे गरीब का पेट भरने के लिए अंधेरी (पू.) के मोंगरा पाड़ा, आरके सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में खान-पान की व्यवस्था शुरू की है,जिसका बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस व्यवस्था में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर रही हैं।

 


गुजरात के मंत्री पुरषोत्तम सोलंकी व पूर्व विधायक हीरा सोलंकी के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस खान-पान व्यवस्था के बाबत व्यवस्थापक अजय सोलंकी ने कहा कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से अंधेरी में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर, ऑटो चालक, टैक्सी वाले व प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन बढ़ने से इन गरीबों के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसी दशा में अंधेरी के गुजराती समाज ने निर्णय लिया है कि क्यों न हम संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर उनकी मदद करें।


गौरतलब है शुरू की गई खान-पान की इस व्यवस्था में जो महिलाएं समय नहीं दे रही हैं, वे अपने घर से ही रोटी बना कर भंडारे में दान कर रही हैं, जिसकी क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा है।
जरूरतमंद मोबाइल न.9892394446 पर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
इस नेक कार्य में विपिन विनय शाह,उपेंद्र त्रिवेदी, ध्रुमिल गड़ा, अजय सोलंकी, प्रवीण मकवाना, हिरेन राठौड़, नीलेश राठौड़, सिद्धार्थ भालिया, विजय शाह, मनोज कामोठी, योगेश भालिया, मोहित मेहता, भीखू राठौड़,किशोर सोलंकी, शैलेश पटेल,सुभाष पटेल, दीपक बामभनिया,  परवीन परमार, विनोद सियाल, जयराम बारिया, मनीष राणा, लालजी वाघेला, दीपक मंडलियां, संतोष दवे, प्रभात धोत्रे, विक्रांत छेड़ाbआदि गुजराती समाज के लोगों का सराहनीय योगदान है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago