Categories: Crime

लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में युवती से सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार

 

मुंबई। मध्य रेलवे के इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लुटेरों ने 20 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, आरोपियों में से चार को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि कथित अपराध तब किया गया जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। खालिद ने एक ट्वीट करके घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिले) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए और रात के दौरान ट्रेन के घाट क्षेत्र से गुजरने के दौरान अपराध को अंजाम किया।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेन के कसारा पहुंचने पर यात्रियों ने मदद मांगी। उन्होंने कहा कि जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल कदम उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘पीड़िता बीस साल की है और उसे हमारी महिला अधिकारी द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। वह ठीक है। हम सभी सबूत एकत्र कर रहे हैं। हमारी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हम उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त और अपराध शाखा की एक टीम अपराध की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की लूट की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद कीहै। खालिद ने कहा कि मुंबई जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395, 397, 376 (डी), 354, 354 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। खालिद ने कहा कि साथ ही कल्याण रेलवे पुलिस थाने में भी रेलवे अधिनियम के तहत भी शनिवार को मामला दर्ज किया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago