Categories: FEATUREDLatest

गणेश विसर्जन के समय जल प्रदूषण न होने दे गणेशभक्त : मोदी

अपने एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुम्बई में  तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखी. उसके बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित ‘जियो वर्ल्ड सेंटर मेगा कन्वेंशन सेंटर’ में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की गणेश भक्त जल प्रदूषण करने से बचें और प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट समुद्र में ना डाले।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ जैसा कि लोकमान्य तिलक ने कहा था कि स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। हमें स्वतंत्रता मिले 75 वर्ष होने वाले हैं, तो अब हमें कहना चाहिए कि ‘सुराज्य’ हमारा कर्तव्य है। ’’ मोदी अपने एक दिवसीय दौरे की शुरुआत उपनगर विले पार्ले में भगवान गणेश के दर्शन करके की।

मोदी ने यहा अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी अनावरण किया, यह भारत में बना पहला मेट्रो का डिब्बा है।मोदी ने कहा, ‘‘ मैं ‘एक भारतीय-एक संकल्प’ के लिए एक सुझाव देना चाहूंगा। हमें पर्यावरण की रक्षा करने की जरूरत है और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग ना करें। हमें जल प्रदूषण से बचना होगा। गणेश विसर्जन के दौरान प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्टों का ढेर समुद्र में चला जाता है। हमें इसे रोकना होगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में कई ‘‘ ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय ’’ लिए हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘एक भारतीय-एक संकल्प’’ को क्रियान्वित करने का समय आ गया है।महाराष्ट्र में हर वर्ष हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद के महीने में 10/11 दिनों के लिए गणेश उत्सव मनाया जाता है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

3 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago