Categories: FEATURED

कल्याण में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन

कल्याण – यंगस्टर यूथ फाउंडेशन और राज जॉब सर्विसेस की तरफ से कल्याण में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया गया है। इस बारे में यंगस्टर यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष रुपेश चंद्रकांत भोईर ने बताया कि आज की तारीख में नवयुवकों को कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। कई बार कंप्यूटर ना आने की वजह से नौकरी मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यंगस्टर यूथ फाउंडेशन और राज जॉब सर्विसेस ने मिलकर यह प्रशिक्षण शिबिर आयोजित किया है। इस शिबिर में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और टैली के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग , व्यक्तिमत्व विकास , कैरियर मार्गदर्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगीं। इस शिबिर में भाग लेने हेतु १० दिसंबर से २० दिसंबर तक नाम लिखवाया जा सकता है
शिबिर का लाभ १८ से २९ वर्ष तक के लोग उठा सकते हैं। इच्छुक लोग मोबाइल क्रमांक – ७६२०७३०८४८ / ७७१५९९४६७६ पर सम्पर्क कर सकते हैं।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago