देश के इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष में लहर दिख रहा है. मोदी

वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहाँ शुक्रवार को कहा कि इस बार देश के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि देश भर में :सत्ता के पक्ष में लहर: दिख रहा है और देश के इतिहास का यह इस तरह का पहला चुनाव है।मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में इतने चुनाव हुए हैं … चुनाव होने के बाद राजनीतिक पंडितों को अपनी माथापच्ची करनी पडे़गी कि आजादी के बाद इतने चुनावों में … इस बार देश ‘प्रो इन्कम्बेंसी वेव’ :सत्ता के पक्ष में लहर: देख रहा है ।’

उन्होंने कहा, ‘जनता हमें जितना प्यार दे रही है, उसके प्रति हमें हर पल आभार जताना है ।कार्यकर्ता का परिश्रम और प्रजा का प्रेम ऐसा अद्भुत संगम कल था । उसी में से दिव्यता की अनुभूति होती है ।उन्होंने साथ ही कहा कि राजनीति में ‘प्रेम और दोस्ती’ खत्म हो रही है, जिसे वापस लाना है ।

मोदी ने यहां 1819 बूथ अध्यक्षों और 226 सेक्टर प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें नम्रता के साथ चुनाव लड़ना है … आप मोदी के सिपाही हैं । टीवी और भाषण में जो हम झगडा़ करते हैं उससे प्रेरणा मत लीजिए ।’ उन्होंने कहा, ‘दोस्ती और प्रेम राजनीति में जो खत्म हो रहा है, उसे वापस लाना है । कोई मोदी को कितनी भी भद्दी गाली दे, आप चिन्ता मत करो ।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आप भी, जिसको जो गाली देनी है, वो सारी मोदी के खाते में पोस्ट कर दो । मैं गंदी से गंदी चीज से भी खाद बनाता हूं । कितना ही गंदा कूड़ा कचरा हो, मैं उसमें खाद बनाता हूं और उसी से कमल खिलाता हूं ।’

शुक्रवार को वाराणसी के सडको पर प्रधानमंत्री के पक्ष में निकली रैली की सफलता पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, ‘कल जो दृश्य मैं देख रहा था, उसमें मुझे आपके परिश्रम की, आपके पसीने की महक आ रही थी । डगर डगर मैं अनुभव करता था कि काशी के मेरे कार्यकर्ताओं ने इतनी भयंकर गर्मी में घर घर जाकर सबसे आशीर्वाद मांगा । मैं भी बूथ का कार्यकर्ता रहा हूं । मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला है ।’

उल्लेखनीय है कि कल गुरूवार को मोदी ने वाराणसी में रोडशो किया, जिसमें लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ।मोदी ने कहा, ‘मैं पूरे देश का चुनाव देख रहा हूं । देश की जनता पांच साल के अनुभव के आधार पर अनेक आशाएं, अपेक्षाएं और आकांक्षाएं लेकर हमसे जुड़ गयी है । ये बहुत बड़ा सौभाग्य है ।इसने पूरे देश के राजनीतिक चरित्र को बदल दिया है क्योंकि पहले सरकारें बनती थीं । लोग सरकारें बनाते थे … सरकार चलती है, लोगों ने ये भी देखा है । सरकार चलाना हमारी जिम्मेदारी है और जनता सरकार बनाती है ।’’

उन्होंने कहा, ‘मेरे भीतर के कार्यकर्ता को मैंने कभी मरने नहीं दिया । प्रधानमंत्री के रूप में मैं जिम्मेदारी निभा पा रहा हूं । प्रधानमंत्री होने के नाते जो दायित्व है, मैं उसमें सजग हूं लेकिन एमपी के नाते जो जिम्मेदारी है, उसमें भी सजग हूं और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी उतना ही … । कार्यकर्ता के नाते ये आपने मुझे सिखाया है ।’

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago