अभिनेता से नेता बने ‘मक्कल नीधि मय्यम’ (एमएनएम) पार्टी प्रमुख कमल हसन ने अपने “ देश के पहला आतंकवादी हिंदू वाले बयान” से पलटी खाते हुए नया शुर अपना लिया है. उनके अनुसार ‘‘हर धर्म में आतंकवादी हैं’’ और कोई भी अपने धर्म के श्रेष्ठ होने का दावा नहीं कर सकता।. हलाकि अभिनेता हसन ने यह सफाई दी है की उन्होंने नए वयान किसी के दबाव में नही जारी किये है लेकिन सच यह भी है की कमल हसन के विरुद्ध उनके हिन्दू आतंकवादी वाले वयान पर करुर जिले के अरावाकुरिची थाणे में नामजद शिकायत दर्ज की गई है.ओर अपनी गिरफ्तारी के डर से अभिनेता हसन ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायलय का दरवाजा भी खटखटाया है.
एक तरफ ‘मक्कल नीधि मय्यम’ (एमएनएम) प्रमुख यह दावा कर रहे है की उन्हें गिरफ्तारी से डर नहीं लगता, वही दूसरी तरफ वो प्रशासन को चेता भी रहे है की उनपर किसी प्रकार की कार्रवाई से तनाव बढ़ेगा। हासन ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान चेन्नई में भी इसी प्रकार का बयान दिया था लेकिन अब वे लोग इस बात पर ध्यान दे रहे हैं, ‘‘जिनका आत्मविश्वास डगमगा गया है’’।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहता हूं कि आतंकवादी हर धर्म में होते हैं। इतिहास में, आप कई धर्मों से कई लोगों की सूची बना सकते हैं। मैं वही (उसी संदर्भ में) बात कर रहा था। हर धर्म में आतंकवादी हैं और हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमारा धर्म श्रेष्ठ है और हमने ऐसा नहीं किया। इतिहास आपको दिखाता है कि अतिवादी सभी धर्मों में रहे हैं।’’
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…