Categories: National

देश की प्रत्येक खुफिया एजेंसी को कुछ अति महत्वपूर्ण सिद्धांतों का पालन करना चाहिए, उन्हें उच्च पेशेवर स्तर बनाए रखना चाहिए – वित्त मंत्री जेटली

केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने राजस्व खुफिया निदेशालय को उच्च निष्ठा तथा पेशेवर मानकों को बनाये रखने और इसे एक आदर्श संगठन बनाने का आग्रह किया।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 61 वें संस्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में जेटली ने कहा कि एक आदर्श संगठन बनने के लिए प्रत्येक खुफिया एजेंसी को कुछ अति महत्वपूर्ण सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। जेटली ने आगे कहा कि जांच एजेंसियों को उच्च पेशेवर स्तर बनाए रखना चाहिए और एकमात्र उद्देश्य को ध्यान में रखना चाहिए। यह उद्देश्य है- अपराध की जांच। जांच अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी निर्दोष को नुकसान न पहुंचे, साथ ही यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि कोई दोषी बच ना जाए।

कोई एजेंसी मीडिया या समाचार में जितना कम रहेगी उतना ही उसके लिए बेहतर होगा। ​​जांच एजेंसियों के मामले में यह कहा जा सकता है कि जब कोई खबर नहीं है तो यह अच्छी खबर है। उच्च मानकों के पालन से जांच एजेंसी की विश्वसनीयता बढ़ती हडीआरआई की चुनौतियों का जिक्र करते हुए केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के जेटली ने कहा कि अपनी भागौलिक स्थिति के कारण भारत, नशीली दवाओं की तस्करी से प्रभावित हुआ है। पड़ोसी देशों के कारण हम आतंकवाद से प्रभावित हुए हैं। विद्रोहियों को मदद पहुंचाने के लिए देश में अवैध हथियारों और गोला बारूद की तस्करी होती रही है। हमारी एजेंसियों के ऊपर देश को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है।केन्द्रीय वित्त मंत्री जेटली ने डीआरआई के दिवंगत अधिकारी एल डी अरोडा के योगदान को रेखांकित किया, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहूति दे दी। डी आर आई के दो पूर्व महानिदेशकों जी एस साहनी और एम एल बाधवा को  डीआरआई उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2018 प्रदान किया गया।

केन्द्रीय वित्त मंत्री जेटली ने ‘स्मगलिंग इन इंडिया रिपोर्ट 2017-2018’ का दूसरा संस्करण भी जारी किया। इस अवसर पर राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि डीआरआई ने भारत के आर्थिक और भौगोलिक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संगठन के प्रयास से कुछ महत्वपूर्ण मामले प्रकाश में आये हैं जैसे राजस्व हानि, व्यापार-आधारित धन शोधन, बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं, विदेशी मुद्राओं तथा जाली भारतीय नोटों को जब्त करना आदि। पांडे ने कहा कि डीआरआई ने अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच प्रतिष्ठा हासिल की है।सीबीआईसी के चेयरमैन एस रमेश ने कहा कि अपनी स्थापना के 6 दशकों के दौरान डीआरआई ने तस्करी रोधी कार्रवाई की अगुवाई की है। संगठन ने अनुकरणीय साहस, संकल्प और समर्पण दिखाया है।

इससे पहले आगंतुकों का स्वागत करते हुए डीआरआई के महानिदेशक देबी प्रसाद दास ने विभिन्न क्षेत्रों में डीआरआई की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। दास ने जानकारी देते हुए कहा कि डीआरआई ने तीन नए मंडलों का गठन किया है- पूर्वोत्तर, मध्य भारत और केरल। डीआरआई के मंडलों की कुल संख्या 12 हो गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर में अपने परिचालन को सुदृढ़ करने के कारण डीआरआई ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद, सोना और नशीली दवाओं को जब्त किया है।

सिद्धांतों का पालन करना चाहिए, उच्च पेशेवर स्तर बनाए रखना चाहिए – वित्त मंत्री जेटली

केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने राजस्व खुफिया निदेशालय को उच्च निष्ठा तथा पेशेवर मानकों को बनाये रखने और इसे एक आदर्श संगठन बनाने का आग्रह किया।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 61 वें संस्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में जेटली ने कहा कि एक आदर्श संगठन बनने के लिए प्रत्येक खुफिया एजेंसी को कुछ अति महत्वपूर्ण सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। जेटली ने आगे कहा कि जांच एजेंसियों को उच्च पेशेवर स्तर बनाए रखना चाहिए और एकमात्र उद्देश्य को ध्यान में रखना चाहिए। यह उद्देश्य है- अपराध की जांच। जांच अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी निर्दोष को नुकसान न पहुंचे, साथ ही यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि कोई दोषी बच ना जाए।

 

कोई एजेंसी मीडिया या समाचार में जितना कम रहेगी उतना ही उसके लिए बेहतर होगा। ​​जांच एजेंसियों के मामले में यह कहा जा सकता है कि जब कोई खबर नहीं है तो यह अच्छी खबर है। उच्च मानकों के पालन से जांच एजेंसी की विश्वसनीयता बढ़ती है।

डीआरआई की चुनौतियों का जिक्र करते हुए केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के जेटली ने कहा कि अपनी भागौलिक स्थिति के कारण भारत, नशीली दवाओं की तस्करी से प्रभावित हुआ है। पड़ोसी देशों के कारण हम आतंकवाद से प्रभावित हुए हैं। विद्रोहियों को मदद पहुंचाने के लिए देश में अवैध हथियारों और गोला बारूद की तस्करी होती रही है। हमारी एजेंसियों के ऊपर देश को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री जेटली ने डीआरआई के दिवंगत अधिकारी एल डी अरोडा के योगदान को रेखांकित किया, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहूति दे दी। डी आर आई के दो पूर्व महानिदेशकों जी एस साहनी और एम एल बाधवा को  डीआरआई उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2018 प्रदान किया गया।

केन्द्रीय वित्त मंत्री जेटली ने ‘स्मगलिंग इन इंडिया रिपोर्ट 2017-2018’ का दूसरा संस्करण भी जारी किया। इस अवसर पर राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि डीआरआई ने भारत के आर्थिक और भौगोलिक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संगठन के प्रयास से कुछ महत्वपूर्ण मामले प्रकाश में आये हैं जैसे राजस्व हानि, व्यापार-आधारित धन शोधन, बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं, विदेशी मुद्राओं तथा जाली भारतीय नोटों को जब्त करना आदि। पांडे ने कहा कि डीआरआई ने अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच प्रतिष्ठा हासिल की है।

सीबीआईसी के चेयरमैन एस रमेश ने कहा कि अपनी स्थापना के 6 दशकों के दौरान डीआरआई ने तस्करी रोधी कार्रवाई की अगुवाई की है। संगठन ने अनुकरणीय साहस, संकल्प और समर्पण दिखाया है।इससे पहले आगंतुकों का स्वागत करते हुए डीआरआई के महानिदेशक देबी प्रसाद दास ने विभिन्न क्षेत्रों में डीआरआई की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। दास ने जानकारी देते हुए कहा कि डीआरआई ने तीन नए मंडलों का गठन किया है- पूर्वोत्तर, मध्य भारत और केरल। डीआरआई के मंडलों की कुल संख्या 12 हो गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर में अपने परिचालन को सुदृढ़ करने के कारण डीआरआई ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद, सोना और नशीली दवाओं को जब्त किया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago