Categories: FEATURED

एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन 13 नवंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल आमंत्रित

 

देश की प्रख्यात समाजसेवी संस्था एकल श्रीहरि मुम्बई ने दीपावली के शुभ अवसर पर आगामी 13 नवंबर को मुंबई में एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें संस्था के 25 वर्षीय सेवा यात्रा पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के आयोजन और भावी कार्य योजना की रूपरेखा तय की जाएगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी को संस्था के पदाधिकारियों ने निमंत्रण पत्र दिया।

संस्था के मुंबई अध्यक्ष विजय जी. केडिया ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय को स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित करने के लिए एकल श्रीहरि की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक टीम राजभवन पहुंची और संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया।

राज्यपाल महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

महिला समिति अध्यक्षा श्रीमति मीना श्रीनारायण अग्रवाल ने जानकारी दी कि राजभवन के अतिथिगृह के हॉल में संस्था की संयुक्त टीम से आमंत्रण पत्र लेते हुए माननीय राज्यपाल ने एकल श्रीहरि के धर्म, जाति, वर्ण, लिंग और भाषाई मतभेदों से ऊपर उठकर समग्र राष्ट्र और समाज सेवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य के प्रयासों की रूपरेखा निश्चित करने में वैचारिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

माननीय राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण पत्र देने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, ट्रस्टी महावीर प्रसाद गुप्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनय शारदा, सचिव गोविंद सर्राफ एवं ऊषा गोयल, चैप्टर २ अध्यक्षा अमिता अग्रवाल, दानदाता रामअवतार मोदी के अलावा सम्मानित सदस्य वीरेंद्र याज्ञनिक, अंकित गोयल एवं राजीव नौटियाल राजभवन पहुंचे थे।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र याज्ञनिक जी ने अपनी संपादित पुस्तक ‘वन पंचामृतम’ माननीय राज्यपाल को भेंट की।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

5 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago