Categories: Uncategorized

जो ब्‍लड बैंक खून का धंधा करते हैं उनके रक्‍तदान शिबीर में रक्‍तदान न करें

देश की जनता रक्‍तदान इसलिए करती है कि लोगों की जानें बचाई जा सकें और आवश्‍यकता होने पर मरीजों या घायलों को मुफ्त रक्‍त दिया जा सके परंतु वही ब्‍लड बैंक यदि खून का धंधा करने लगे तो रक्‍तदाताओं का विश्‍वास उठ जाता‍ है और ऐसे में लोग रक्‍तदान करने में दस बार सोचने लगते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कल्‍याण रेलवे स्‍टेशन पर वर्ष में कई बार यहां का ब्‍लड बैंक संकल्‍प कैंप लगाता है और सैकड़ों यूनिट रक्‍त मुफ्त में एकत्र करता है। जनता रक्‍तदान इसलिए करती है कि ये रक्‍त रेड क्रॉस सोसायटी को या किसी धर्मार्थ सोसायटी को जाएगी जहां से जरुरतमंदों को मुफ्त में रक्‍त दिया जाएगा परंतु रेलवे दुर्घटना में घायल मरीजों को रक्‍त देने में असमर्थता दिखाए या उसके लिए मनमानी पैसा वसूले तो उस पर से जनका का विश्‍वास उठ जाता है।

रेलवे प्रशासन या स्‍थानीय प्रशासन को यह नियम बनाना चाहिए‍ कि जब रेलवे प्‍लेटफार्म पर कैंप लगाकर संकल्‍प जैसी संस्‍था सैकड़ों यूनिट रक्‍त मुफ्त में ले जाती है तो कम से कम कल्‍याण में रेल दुर्घटना में घायल मरीजों को वे मुफ्त में रक्‍त की आपूर्ति करें।

ये भी पढ़े –कल्याण का रुकमणी बाई अस्पताल सफेद हाथी साबित हुआ है

यदि ऐसा नहीं करते हैं तो जनता में यह संदेश जाना चाहिए कि उनके द्वारा किया हुआ रक्‍तदान क्‍यों बेचा जाए। मुफ्त में दानस्‍वरूप एकत्र किया गया रक्‍त का व्‍यापार नहीं होना चाहिए। आगे से रेलवे प्रशासन को निजी ब्‍लड बैंक को अपने परिसर में कैंप लगाकर रक्‍तदान को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़े – इंदिरा गांधी की नसबंदी योजना की तरह ही मोदी सरकार का ट्रैफिक नियम

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago