(देवकी यादव )
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को ऐक्टर से पॉलिटीशियन बने कमल हासन के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ देश का पहला आतंकवादी एक हिंदू था।’अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि देश के वरिष्ठ अभिनेता रहे कमल हासन को देश को नहीं बांटने वाला वयान नही देना चाहिए। ओबेरॉय ने एक ट्वीट के जरिये कमल हासन के इस वयान पर अपना विरोध जाहिर किया है। कमल हासन की इस टिप्पणी का कई नेताओं ने विरोध किया है।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थक विवेक ओबेरॉय को भी यह बात अच्छी नहीं लगी है। अपने ट्विटर पोस्ट में वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन को विवेक ओबेराय ने लिखा है, ‘प्रिय कमल सर, आप महान कलाकार हैं। जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता ठीक उसी प्रकार से आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता। आप गोडसे को आतंकवादी बोल सकते हैं, आप उसे ‘हिंदू’ क्यों कहेंगे? यह इसलिए है क्योंकि आप मुस्लिम बहुल इलाके में वोट देख रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा, ‘कृपा कर के, छोटा मुंह बड़ी बात, भारत को न बांटें, हम सब एक हैं, जय हिंद।’
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…