Categories: FEATUREDNational

विकास और पर्यावरण संरक्षण एक साथ नही हो सकता, इस धारणा को खत्म करने के प्रयास होंगे – प्रकाश जावड़ेकर

देश के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि मंत्रालय पंचतत्व की रक्षा करने के मूल मक़सद को प्राप्त करेगा।

जावड़ेकर ने शनिवार को पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल में भी इस धारणा को ग़लत साबित किया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण का काम एक साथ नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और विकास की गति में तालमेल क़ायम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुए पेरिस समझौते के मानकों का अनुसरण करते हुए मंत्रालय विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन क़ायम करने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

उनके साथ पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए बाबुल सुप्रियो ने भी कार्यभार ग्रहण किया। जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय का मूल कार्य पंचतत्व पृथ्वी, वायु, जल, भूमि और आकाश की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, “ भारतीय जीवनशैली में पंचतत्व के महत्व को रेखांकित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के विचार को पेरिस समझौते की प्रस्तावना में शामिल किया गया। इसलिए पंचतत्व की रक्षा करना हमारा काम है, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि तरक़्क़ी और पर्यावरण संरक्षण एक साथ नहीं हो सकते है, ऐसा सोचना ग़लत है।” जावड़ेकर ने कहा कि पिछले पाँच साल से इस धारणा को ग़लत साबित करते हुए मंत्रालय ने काम किया है और इसे आगे भी सुचारू रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जावड़ेकर पिछली सरकार में भी मई 2014 से जुलाई 2016 तक पर्यावरण मंत्री रहे है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

10 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago