Categories: CrimeFEATURED

मुंबई मनपा के ३ अभियंता २ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

मामला कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका का हो या फिर बृहन मुंबई महानगर पालिका का हो,लगभग हर हफ्ते इन सरकारी या फिर निम्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत लेते हुए लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं लेकिन रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बावजूद इन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर ना तो सख्त कार्रवाई होती है ना हीं इन्हें बर्खास्त किया जाता है इसी कारण इन सरकारी विभागों के इन भ्रष्ट लोगों की बेधड़क रिश्वत लेने की आदत कम होने का नाम नहीं ले रही है.

आज गुरुवार को भी बृहन्मुंबई महानगरपालिका “के” वार्ड के  3  अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो मुंबई ने ६ लाख रूपये  रिश्वत माँगने और २ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी वार्ड में रहने वाले शिकायतकर्ता ने अपने घर के इंटीरियर का काम की मंजूरी का प्रस्ताव मनपा के वार्ड में भेजा था इसी के मंजूरी के लिए मुंबई मनपा के कार्यकारी अभियंता महिशी, दुय्यम अभियंता सूर्यवंशी और कनिष्ठ अभियंता दिघावकर ने इनसे ६ लाख रुपये रिश्वत की मांग की मामला ४.५ लाख रुपये  पर सेटल हुआ और यही पैसे शिकायतकर्ता से लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधी दस्ते ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

Sources -ABI News

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago