Categories: Latest

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे का जुहू स्थित ‘आधीश’ बंगले को तोड़ने का काम शुरू

नारायण राणे से स्व
बंगले को तोड़ने का काम शुरू हो गया है

मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू स्थित ‘आधीश’ बंगले को तोड़ने का काम गुरुवार सुबह शुरू हुआ। बताया जाता है कि इस तोड़फोड़ का काम राणे खुद कर रहे हैं।

राणे के बंगले में अनाधिकृत निर्माण होने की बात सामने आने के बाद मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने राणे को नोटिस भेजा था।
मुंबई मनपा के इस नोटिस के विरुद्ध केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे कि तरफ से मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। जिसपर मुंबई हाईकोर्ट ने कहा था, कि बंगले के अवैध निर्माण को नियमित नहीं किया जा सकता है और निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश देते हुए राणे पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

इस फैसले के खिलाफ नारायण राणे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और ढांचे को ही गिराने का आदेश दिया।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago