Categories: FEATUREDLatest

मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत, दो डाक्टरों पर पुलिस केस, 5 साल तक कि सज़ा

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आधिकारिक बंगले में रहने वाले एक पालतू कुत्‍ते हस्‍की की बीमारी के बाद मौत हो गई। कुत्‍ते की मौत के बाद पुलिस ने पशु चिकित्‍सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बंजारा हिल्‍स पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपों के सही पाए जाने पर डॉक्‍टरों को 5 साल तक की जेल हो सकती है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एनिमल केयर क्लिनिक के डॉक्‍टर लक्ष्‍मी और डॉक्‍टर रंजीत पर आईपीसी की धारा 429 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 11 महीने का पालतू कुत्‍ता हस्‍की बुधवार शाम तक अच्‍छे से था। शाम के बाद अचानक हस्‍की बीमार पड़ गया। सीएम के बंगले के कर्मचारियों ने हस्‍की के बीमार होने की सूचना उसके डॉक्‍टर रंजीत को दी।

ये भी पढ़े – डायबिटीज की दवा समझ दो साल से वह खा रहा था वैक्स

सीएम आवास में 9 पालतू कुत्‍ते

डॉक्‍टर रंजीत ने अपनी जांच में पाया कि हस्‍की को 101 डिग्री बुखार है। उन्‍होंने हस्‍की को दवा दी और बाद कुत्‍ते को एनिमल केयर क्लिनिक में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में क्लिनिक में हस्‍की की मौत हो गई। सीएम आवास में नौ पालतू कुत्‍ते हैं और आसिफ अली खान उनके केयरटेकर हैं।

ये भी पढ़े – आश्वासनों का लॉलीपॉप फिर शुरू, चुनावी गंगा से गायब हुआ स्मार्ट सिटी प्रकल्प

 

Sources – ABI News

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago