(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई दि.०६ :- कांग्रेस कमेटी, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की ओर से अंधेरी (पू.) के ओशिवरा स्थित एचएमवीपी स्कूल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उम्मीदवार बलदेव खोसा को जिताने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बलदेव खोसा ने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है, जिसमें पार्टी की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विश्वास पर खरा उतरना होगा और चुनाव को जीतना होगा।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमें शांति पूर्वक लड़ना है। किसी भी पार्टी के प्रत्याशी की शिकवा-शिकायत नहीं करनी है, यही हमारी अपने लोगों से गुजारिश हैं। महिला कांग्रेस कमेटी, उत्तर- पश्चिम जिला की अध्यक्ष मनोरमा सिंह ने कहा कि हमारे सामने दो तरह की चुनौती थी।
पहली चुनौती थी टिकट लेने की थी, जिसमें हम सफल रहे। अब दूसरी चुनौती चूनाव को जीतना, जिसके लिए पार्टी के सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। अगर ऐसा हुआ तो हमारी जीत कोई नहीं रोक सकता।
गौरतलब है कि शिवसेना की महिला विभाग संगठक और नगरसेविका राजूल पटेल के निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर यहां से मैदान में उतरने से बड़ा दिलचस्प मुकाबला होगा।
माना जा रहा है कि वर्सोवा में कांग्रेस के बलदेव खोसा शिवसंग्राम की डॉ. भारती लवेकर और निर्दल प्रत्याशी राजूल पटेल के बीच त्रिकोणी मुकाबला होने के आसार बन रहे हैं, जिसमें बाजी किसके हाथ होगी, यह कहना बड़ा मुश्किल है।
इस अवसर पर समीना खान, जावेद सर्राफ, सिद्धार्थ खोसा, जेपी यादव, प्रतिभा सिंह, एड. अमित सिंह, इकबाल बस्तीवाला, निम्मी रिजवी, गुरुप्रीति सिंह चड्ढा, एमए कश्मीरी, महेश मालिक, रामकरन यादव, रामजी यादव, मोबिन पठान, राज गुप्ता, एमएम यादव, जय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…