Categories: FEATUREDRailway

मुख्य टिकट निरीक्षक मुम्बई, ओमप्रकाश अग्रवाल को भावभीनी विदाई!

मुख्य टिकट निरीक्षक मुम्बई ओमप्रकाश अग्रवाल को आज सेवा निवृत्त होने पर टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण मुम्बई ने कल्याण स्टेशन पर एक सादा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी बिदाई दी ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक प्रफुल्ल दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक सदस्यदिवान सिंह पाटिल सेवा निवृत्त मुख्य टिकट निरीक्षक कल्याण उपस्थित थे,

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कल्याण स्टेशन प्रबंधक प्रफुल्ल दास ने एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की, एवं उन्हें आश्वासन दिया कि वह एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्य करने में पूरी मदद करेंगे, कार्यक्रम का संचालन प्रमोद ठक्कर ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार एसोसिएशन के सचिव डी वी रमन्ना ने किया!

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती समृद्धि रेडकर, सुशील शर्मा,सुनिल सांभरे,एल डी सावंत, कृष्ण कुमार शर्मा, देवराज मीना यूं भी ठाकुर,ओ एस गोसाबी का सहयोग सराहनीय रहा, टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के परिवार के लिए २२ मार्च की शाम ७ बजे एक शाम परिवार के नाम का आयोजन कल्याण स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीटूट कल्याण के मैदान में किया गया है। उसमें चोटी के कलाकारों के भाग लेने की संभावना हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago