Categories: Social

मंत्रिमंडल ने केन्‍द्र शासित प्रदेश दादर व नागर हवेली के सिलवासा में मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र शासित प्रदेश (यूटी) दादर व नागर हवेली के सिलवासा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है।

विशेषताएं :

दादर व नागर हवेली प्रशासन ने सिलवासा में मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना के लिए दो वर्षों में 189 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की है। 2018-19 के लिए 114 करोड़ और 2019-20 के लिए 75 करोड़ रुपये। प्रतिवर्ष 150 छात्रों का नामांकन होगा।

यह परियोजना 2019-20 तक पूरी हो जाएगी और इसका निर्माण व परिव्‍यय भारतीय चिकित्‍सा परिषद (एमसीआई) के नियमों तथा स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज का वार्षिक परिव्‍यय केन्‍द्र शासित प्रदेश के बजट प्रावधानों के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

स्‍थापना परिव्‍यय समिति (सीईई) की अनुशंसाओं के तहत 357 स्‍थायी पदों में से 14 (जेएस) स्‍तर (शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों सहित) के 21 स्‍थायी पदों का सृजन।

लाभ :

इस मंजूरी से चिकित्‍सकों की उपलब्‍धता में वृद्धि होगी तथा चिकित्‍सकों की कमी की समस्‍या में भी कमी आएगी। दो केन्‍द्र शासित प्रदेशों के छात्रों के लिए मेडिकल शिक्षा प्राप्‍त करने के अवसरों में वृद्धि होगी। जिला स्‍तर के अस्‍पतालों की अवसंरचना का अधिकतम उपयोग होगा और दोनों केन्‍द्र शासित प्रदेशों तथा समीपवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए तीसरे स्‍तर की मेडिकल सुविधा बेहतर होगी। इस मेडिकल कॉलेज से दोनों केन्‍द्र शासित प्रदेशों के जनजातीय व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को लाभ होगा, जिससे सामाजिक, समानता को प्रोत्‍साहन मिलेगा। केन्‍द्र शासित प्रदेशों में चिकित्‍सकों की संख्‍या में वृद्धि से बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिलेगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago