Categories: CrimeLatest

अंबरनाथ में खूनी संघर्ष, 7 गंभीर जख्मी

अंबरनाथ (पश्चिम) के शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड परिसर में दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर दोनों तरफ से खूनी जंग में तलवारी बाजी होने के कारण 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर खून ही खून दिखाई दिया जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों गुट के 30 से 32 लोगों ने मिलकर दो को तलवार से सर पर मारकर घायल किया। एक के दोनों पैर लोहे के राॅड से मारकर तोड़े गए, एक का कान कट गया, दो के हाथ और उंगलियां कट गई। घर में घुसकर गृह उपयोगी वस्तुओं की तोड़फोड़ की गई है।

दोनों गुटों के 30 से 32 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला अंबरनाथ पुलिस ने दाखिल किया है। पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ लोग अस्पतालों में दाखिल होकर उपचार करवा रहे हैं। आरोपियों में तीन महिलाओं का भी समावेश है। ये घटना सोमवार रात 8.30 से 9 बजे के बीच की है।

गत कई दिनों से यहां पर दो गुटों में आपसी दुश्मनी को लेकर मारापीटी चल रही थी, आखिर सोमवार रात में एक गुट के 15 से 17 और दूसरे गुट के भी 15 से 17 लोग तलवार, लोहे की राॅड लेकर एक दूसरे को जान से मारने के लिए आमने सामने आ गए। पूरा परिसर जंग का मैदान बन गया था। एक गुट की ओऱ से महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवप्पा कांबले (29) ने और दूसरे गुट की ओऱ से वांद्रापाडा निवासी छाया विनोद चव्हाण (45) ने पुलिस में शिकायत लिखाई है। दोनों गुट के 30 से 35 आरोपियों पर दफा 307, 326 और कई अन्य कलम के अनुसार शस्त्र अधिनियम और कोविड 19, 2020 के कलम अनुसार अपराध दाखिल हुआ है। मामले की जांच अपराध निरीक्षक बेंडे कर रहे हैं। यहां के एक निवासी ने बताया कि यहां पर ये अफवाह फैल गई थी कि पुलिस स्टेशन में कोरोना का फैलाव होने के कारण पुलिस स्टेशन बंद कर दिया गया है। ये सोच को लेकर आरोपियों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago