Categories: Political

कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी हास्यास्पद

आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कल्याण ग्रामीण सीट पर दावेदारी कर रही है। जबकि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इस कल्याण ग्रामीण सीट पर उम्मीदवार नहीं दे पाई थी।

और वर्ष 2019 में यहां से शिवसेना के ही रमेश म्हात्रे ने चुनाव लड़ा था। ऐसे में इस बार भाजपा द्वारा कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट पर दावेदारी करने को राजनीतिक हलकों में हास्यास्पद माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में राज्य में भाजपा और शिवसेना में गठबंधन नहीं था। और राज्य के सभी सीटों पर दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

उस दौरान भाजपा से अनेकों इच्छुक को नजरअंदाज करते हुए स्थानीय और राज्य भाजपा नेतृत्व ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं उतरा था।

भाजपा सूत्रों के अनुसार कल्याण ग्रामीण सीट पर भाजपा के कुछ नेता महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार राजू पाटिल को जीताने के लिए सक्रिय थे। इसी के तहत भाजपा के तरफ से वर्ष 2014 में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया।

और 2019 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की तरफ से शिवसेना उम्मीदवार रमेश म्हात्रे को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने का आरोप उस दौरान अनेक शिवसेना नेताओं ने लगाया था। इस कारण यहां से शिवसेना उम्मीदवार की हार हुई थी।

वर्ष 2019 के कल्याण ग्रामीण विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी नेतृत्व ने वार्ड स्तर पर प्रभावशाली ढंग से शिवसेना उम्मीदवार को जीताने का कोई निर्देश नहीं जारी किया था।

इन सब के बावजूद महज 5000 वोटो के अंतर से मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल की जीत हुई थी।

ऐसे में स्वाभाविक रूप से कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट की दावेदारी बनती है। और भाजपा की यह दावेदारी को स्थानीय भाजपाई ही फिर यहां से मनसे उम्मीदवार को जिताने का प्रयास मानते है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago