Categories: Political

बिहार: प्रशांत किशोर ने लॉन्च की जन सुराज पार्टी, बोले- आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए

विष्णु नारायण चौबे

राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की। उनकी पार्टी का नाम जन सुराज पार्टी है। इससे पहले प्रशांत दो साल तक जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार के गांवों, शहरों-कस्बों की खाक छान चुके हैं।

इस दौरान प्रशांत ने कहा, “आप सभी को ‘जय बिहार’ इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को ‘बिहारी’ न कहे और यह एक गाली जैसा न लगे। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। यह बंगाल तक पहुंचनी चाहिए

जहां बिहार के छात्र हैं इसे तमिलनाडु, दिल्ली और बंबई तक पहुंचना चाहिए जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीटा गया।

”प्रशांत किशोर ने पार्टी लॉन्च के मौके पर कहा, ”2-3 साल से जन सुराज अभियान चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए,

आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है।”इससे पहले राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर अपने राजनीतिक दल के औपचारिक लॉन्च के लिए भारी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति में अपने आवास से रवाना हुए थे।

यह आयोजन पटना के बिहार वेटरनरी कॉलेज में हो रहा है।जन सुराज यात्रा के दौरान पीके ने कई बार कहा कि वह बिहार को गरीबी, बेरोजगारी के दलदल से बाहर निकालने के लिए राजनीति के मैदान में आए हैं।

पीके कहते हैं कि बिहार अब जाति और धर्म के नाम पर वोट ना दे बल्कि विकास के मुद्दे पर अपने जनप्रतिनिधियों को चुने। प्रशांत किशोर का कहना है कि उनकी पार्टी बिहार से पलायन और बेरोजगारी से लेकर बिहार के पिछड़ेपन और राज्य की समस्याओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

पीके का कहना है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वह तुरंत शराबबंदी को खत्म कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है और वह बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago