Categories: FEATURED

बाल बाल बचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

8 नवम्बर की बीती रात बिहार, बक्सर के डुमराव में आयोजित स्टेज शो के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने भोजपुरी के सुपरस्टार नायक व गायक पवन सिंह की गाड़ी और कलाकारों के दल पर ईंट पत्थरों से हमला किया। कुर्सियां तोड़ी, भारी तोड़फोड़ किया। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से पवन सिंह बाल बाल बचे पर उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी तथा उनकी टीम की गाड़ी का तोड़फोड़ किया। इस हादसे में पवन सिंह का सिर फटने से बचा है। उनके मित्र की इंडीवर गाड़ी थी, जिसे काफी क्षति पहुंची है। विदित हो कि कार्य के प्रति सजग पवन सिंह ने एक ही दिन में दो शो किया, फिर बॉस के सेट पहुंच कर शूटिंग भी किया। उन्होंने सुबह फिल्म बॉस की शूटिंग किया, फिर पटना जाकर बिग गंगा का शो किया। वहां से डुमराव में शो करने पहुंचे, जहां पर उपद्रवियों की वजह से शो बंद करना पड़ा। किसी तरह से बाल बाल बचकर पवन सिंह वापस फिल्म बॉस के सेट पर बनारस पहुंचे।
इस घटना के बाद पवन सिंह ने कहा कि हम कलाकार हैं, हमारी कोई जाति नहीं होती है। हम सबके हैं और सब हमारे हैं। हम किसी का नाम नहीं ले सकते हैं। दर्शकों के प्यार, दुलार, आशीर्वाद ने मुझे फर्श से अर्श तक पहुंचाया है।  विरोधी चाहे लाख कोशिश कर लें पर हम अपने दर्शकों के बीच जाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोग मुझे अपने पथ से डिगा नहीं सकते हैं। मुझे जो कुछ भी मिला है, वह  सब भोजपुरिया दर्शकों के प्यार, दुलार, आशीर्वाद के बल पर ही मिला है। सभी श्रोता और दर्शक का मेरे ऊपर कर्ज है और उस कर्ज को मैं आजीवन चुकाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि कलाकार दर्शकों के बीच नहीं जायें। इसकी उच्च स्तरीय जांच-पड़ताल होनी चाहिए।
गौरतलब है कि पवन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पवन सिंह भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ कलाकार है, साथ ही साथ एक उम्दा इंसान भी हैं। उन्हें हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हम मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे, साथ ही साथ उन्होंने उपद्रवियों को सचेत करते हुए कहा कि कलाकार किसी जाति या धर्म का नहीं होता वह तो बस कला का पुजारी होता है और जो लोग बिहार का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। उनके मान सम्मान के लिए हम सदैव तत्पर हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर सुमन कुमार सिंह वरीय समाजसेवी राजीव कुमार सिंह समेत दर्जनों सक्रिय सामाजिक संगठनों ने पवन सिंह पर हुए हमले की निंदा करते हुए राज्य सरकार से उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने तथा पवन समेत अन्य सभी कलाकारों को बिहार में स्टेज शो के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग भी की है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago