Categories: Entertainment

फिल्‍म ‘राज तिलक’ के ट्रेलर में साउथ स्‍टार की तरह दिखे अरविन्द अकेला कल्लू

युवा दिलों की धड़कन भोजपुरिया युवा स्टार अरविंद अकेला कल्‍लू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘राज तिलक’ का ट्रेलर आउट हो चुका है, जिसमें वे साउथ स्‍टार की तरह दिख रहे हैं। फिल्‍म में उनका एक्‍शन जितना लाजवाब है, उतना ही उनके डांस में भी वेरियेशन देखने को मिला है। यकीनन यह कल्‍लू की अब तक ही सबसे बेहतरीन फिल्‍म होने वाली है, क्‍योंकि इस बार फिल्‍म राजतिलक में कल्‍लू ने बेहद उम्‍दा काम किया है, जो फिल्‍म के ट्रेलर से साफ मालूम पड़ता है। वहीं, कल्‍लू पहले ही कह चुके हैं कि यह फिल्‍म उनके करियर की अब तक की सबसे बेहरीन फिल्‍म होने वाली है। इससे उन्‍हें काफी उम्‍मीदें भी हैं।  फिल्‍म ‘राज तिलक’, सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा बेस्‍ड है, जिसके बारे में कल्‍लू ने बताया कि  यह फिल्‍म इस साल की मेरी ओपनिंग फिल्‍म होगी। इसलिए मैं अपने फैंस से कहना चाहूंगा कि वे इस फिल्‍म को भर – भर कर प्‍यार दें। यकीन मानिये, य‍ह फिल्‍म आपके उम्‍मीदों पर पूरी तरह खड़ी उतरेगी। फिल्‍म में मेरे आपोजिट सोनालिका प्रसाद हैं, जिनके साथ मेरे केमेस्‍ट्री खूब जम रही है।
इससे पहले कल्‍लू के पी.आर.ओ. संजय भूषण पटियाला ने बताया कि कल्‍लू, फिल्‍म ‘राज तिलक’ को लेकर शुरू से काफी आशान्वित रहे हैं। ‘राज तिलक’ 2019 में कल्‍लू की पहली फिल्‍म होगी, मगर इसके अलावा भी वे कई लाजवाब फिल्‍मों में कल्‍लू नजर आने वाले हैं। कुछ की शूटिंग चल रही है और कई फिल्‍में उन्‍होंने अभी साइन भी की है। उन्‍होंने बताया कि कल्‍लू इन‍ दिनों भोजपुरी फिल्‍म ‘दिल धक धक करे’ की पूरी कर के अब निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फिल्म ”छलिया” शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं उत्तर प्रदेश में। वहीं, मेगा स्‍टार रवि किशन के साथ उनकी फिल्‍म ‘राधे’ भी इस साल बॉक्‍स ऑफिस पर नजर आ सकती है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago