Categories: FEATURED

सामाजिक संस्था “सैल्यूट वीर” द्वारा धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृतमहोत्सव

 

*एक शाम शहिदों के नाम कार्यक्रम मे अमर सपूतो को दी गयी श्रद्धांजलि*

(प्रेम चौबे)

ठाणे श्लोका बैंक्विट हाल घोडबंदर रोड़ आनंद नगर ठाणे मे रविवार को संपन्न हुए सामाजिक संस्था ‘सैल्यूट वीर’ के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम आयोजित कर देश को आज़ादी दिलाने वाले अमर शहिदों की शहादत को सलामी दी गयी तथा समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी/समाजसेविका को तिरंगा पट्टा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

आजादी के अमृतमहोत्सव में हीरा हमराही के देशभक्ति गीत व संगीत से सजे गीतों कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शक दिर्घा द्वारा जोरदार करतल ध्वनियों से बच्चों का हौसला अफजाई की गई।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल, ठाणे शहर विधायक संजय केलकर, वायुसेना अधिकारी मणिराम एवं सुदर्शन कुमार आकाश, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत कर्नल सावंत, पुलिस उपायुक्त विनय राठौर व उनके सहयोगी पुलिस टीम का स्वागत सैल्यूट वीर संस्था की ओर से किया गया।

विशेष अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फूल सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, संयोजिका रूपा सिन्हा, भाजपा उत्तर भारती मोर्चा के अध्यक्ष (ठाणे शहर) शैलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राम ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी, समाजसेविका सुषमा सिंह राजपुत, नवी मुंबई भाजपा नेता मार्कण्डेय हरिओम ,अजय कृष्ण तिवारी, डॉ.रोहित पांडेय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गायत्री परिवार के सदस्य, राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक, टी.वी कलाकार श्रवण ठाकुर, योग शिक्षक शम्भु शरण झा,अंकुर जायसवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

दर्शकों की भारी भीड़ से भरे हाल मुख्य रूप से संचालित करने में तृप्ति सिंघल, सलमा घोष, जिविता लाडेकर, अनिता मिश्रा,निरूपमा, रंजना सिंह, अर्जुन साहनी, सीताराम तिवारी ,अमोल मुले, आकाश तिवारी , नेहा, उपासना महाराज का सराहनीय योगदान रहा,
कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago