Categories: FEATURED

अजित पवार ने शरद पवार को NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया, खुद बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर अजित पवार ने अब खुद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि 30 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला लिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि अजित पवार के इस कदम के बाद शरद समर्थक विधायक और सांसद भी अपना पाला बदल सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, 30 जून को मुंबई में एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई थी। यह बैठक प्रफुल्ल पटेल की ओर से बुलाई गई थी। इसी बैठक में शरद पवार की जगह अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि पार्टी लोगों के कल्याण के उद्देश्य से दूर जा रही है। इसके बाद चुनाव आयोग के पास याचिका भेजी गई थी।

इससे पहले मंगलवार को दोनों गुटों की अलग-अलग बैठक हुई जिसमें जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। अजित पवार की बैठक में एनसीपी के 31 विधायक पहुंचे और दावा किया गया कि उनके पास 42 विधायकों का समर्थन है।

अपने संबोधन में अजित पवार ने चाचा शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पवार साहब आप 83 साल के हो गए हैं। आप कभी रुकेंगे या नहीं। हम सरकार चला सकते हैं, हम में ताकत है, फिर हमें मौका क्यों नहीं। किसी भी घर में 60 साल के बाद रिटायर होते हैं और आशीर्वाद देने का काम करते हैं, फिर आप ऐसा क्यों नहीं करते?’

वहीं शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा कि ‘किसी चीज से सहमत नहीं है तो बातचीत करके हल निकालना चाहिए। कार्यकर्ताओं की बदौलत एनसीपी यहां तक पहुंची। आज की बैठक ऐतिहासिक है। आज देश हमें देख रहा है। हमारी पार्टी ने नए नेता दिए। अगर सहमत नहीं तो बातचीत से हल निकाले। गलती को सुधारना हमारा काम है। मैं लोगों के बीच हूं, सत्ता में नहीं। अगर लोकतांत्रिक तरीके से प्रक्रिया चलानी है तो संवाद जरूरी है।’

अजित पवार ने रविवार को एनसीपी से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। उनके साथ भुजबल समेत आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने भी शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago