Categories: FEATUREDLatest

बेंगलुरु में वायुसेना का विमान मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का मिराज 2000 विमान बेंगलुरु में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई. यह हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ. बता दें कि पिछले 5 दिनों में ये दूसरा विमान हादसा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया था.आज सुबह 10.30 बजे बजे मिराज-2000 ने बेंगलुरू एचएएल की हवाई पट्टी से उड़ान भरी, लेकिन इसके बाद इसमें कुछ खराबी आ गई. दुर्घटना के बाद विमान में सवार दोनों पायलटों ने पैराशूट की मदद से छलांग लगाई, लेकिन बाद में दोनों की मौत हो गई.

इससे पहले सोमवार को गोरखपुर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद जगुआर विमान कुशीनगर में क्रैश हो गया था. हालांकि, इस हादसे में राहत की बात यह रही कि इसमें पायलट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. ये विमान कुशीनगर के ग्रामीण हिस्से में खेतों में जाकर गिरा.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago