अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां
कल्याण:
अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन अवसर पर ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया।

कल्याण स्थित नक्षत्र वेकेंट हॉल में आयोजित इस समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रेजेंसी ग्रुप के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर महेश अग्रवाल (खैरारी) उपस्थित रहे। उनके साथ ही पी. डी. सराफ, सुनील पौद्दार, नीरज गर्ग, नितिन अग्रवाल, संजय बाजोरिया, मुकेश जिंदल, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. रजनीश और डॉ. युवराज चोखे सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
हास्य कवि सम्मेलन रहा आकर्षण का केंद्र
समाज के सचिव नितिन अग्रवाल के अनुसार, इस स्नेह सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए एक विशेष ‘हास्य कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया था।

इसमें प्रख्यात हास्य कवि मुकेश गौतम, रजनीकांत मिश्रा, रामजीलाल वर्मा, संजय बंसल और अनिरुद्ध माधेशिया ने अपनी व्यंग्य रचनाओं और चुटकुलों से उपस्थित जनसमूह को लोटपोट कर दिया। कवियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
सराहनीय योगदान और आभार
पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन वी. पी. मित्तल द्वारा किया गया। समारोह के अंत में समाज के कार्याध्यक्ष अनिल बंसल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राजीव गुप्ता, रमाकांत अग्रवाल, योगेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, आत्माराम डीडवानिया, राजेश मित्तल और जितेंद्र अग्रवाल का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।

