टेलेंट की पहचान हर जगह होती है और ऐसी ही एक पहचान अभिनेता शिव आर्यन ने भी बॉलीवुड में बनाई है। रेमो डिसूजा की फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान के फैमली बैंकर बने हैं और जल्द ही प्रभुदेवा निर्देशित सलमान की फिल्म ‘दबंग 3’ में भी नजर आने वाले हैं।
बिहार के एक छोटे से शहर बाढ़ के रहने वाले है !बचपन से बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आये शिव आर्यन जब मुंबई पहुंचे, तब वे अनकंफर्टेबल फील करते थे। लेकिन मुंबई ने उन्हें अपना लिया। अब वे बॉलीवुड सुपर स्टार सलामन खान जैसे स्टार के साथ फिल्में कर रहे हैं। शिव ने रेस 3 में अपनी कास्टिंग के बारे कहा कि वे रेमो डिसूजा को असिस्ट कर रहे थे और रेमो को ही गार्ड फादर मानते है ! उन्होंने सलमान खान के बारे में कहा कि सलमान खान बेहद अच्छे अभिनेता के साथ -साथ अच्छे इंसान हैं। वे सेट पर अपने को एक्टर को कंफर्ट फील कराते हैं। मुझे उनसे बहुत मदद मिली,जब मैं नर्वस होता था।
वहीं अनिल कपूर डीसेंट एक्टर हैं वे सेट पर काफी अनुशासित होते हैं। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। बता दें कि शिव आर्यन की चाहत फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेता का मुकाम हासिल करने की है। वे नवाजउद्दीन सिद्दिकी और इरफान खान के राह पर चल कर उन के जैसा बनना चाहते हैं। आने वाले दिनों में बॉलीवुड फिल्म ”दबंग 3 ” के अलावा वे आशुतोषि गोवारिकर की फिल्म में भी नजर आयेंगे।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…