Categories: CrimeFEATURED

महिला ज्योतिष के साथ बलात्कार के आरोप में टीवी अभिनेता गिरफ्तार

मुंबई। जस्सी जैसी कोई नहीं, स्वाभिमान, साया जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता करन ओबेराय को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। 38 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि ओबेराय ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि ओबेराय ने क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार पैसे वसूले। कोर्ट में पेशी के बाद ओबेराय को 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन बना जेब कतरो एवं बैग लुटेरो का अड्डा।

महिला ने मामले में हाल की में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में ओबेराय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का दावा है कि ओबेराय से उसकी जान पहचान डेटिंग वेबसाइट के जरिए हुई थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो ओबेराय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद धोखे से अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि ओबेराय ने उससे पिछले साल मुसीबत में होने का हवाला देते हुए ढाई लाख रुपए मांगे। उसने वादा किया था कि वह बाद में पैसे वापस कर देगा और अपने पास मौजूद अश्लील क्लिप भी डिलीट कर देगा।

हाथ पर लिखे ‘लुचन’ से सुलझी हत्या की गुत्थी, साथी मजदूर ने की थी हत्या

अक्टूबर 2018 में महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो ओबेराय ने उसे धमकाना शुरू कर दिया साथ ही और पैसों की भी मांग की। लगातार धमकियों से परेशान महिला ने ओबेराय के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। सीनियर इंस्पेक्टर शैलेश पसलवाड ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोदी सरकार को एक और बड़ी सफलता, काश्मीरी पंडितो की घर वापसी शुरू.

 

Sources – ABI News

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

3 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago