“अभिनन्दन” और “मिराज” रखे जा रहे है भारतीय नवजातो के नाम

भारतीय नौसेना के  बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन हर भारतीयों के आदर्श बन गए है   राजस्थान के अलवर जिले में एक परिवार ने अपने नवजात शिशु का नाम बहादुर नौसैनिक अभिनंदन के नाम पर रखा है। इस शिशु का जन्म कल शुक्रवार को उस समय हुआ जब विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान छोड़ने वाला था।

नबजात के दादा जनेश भूटानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बताया, कि उनकी पुत्रवधु ने शुक्रवार शाम बेटे को जन्म दिया। और पुरे परिवार के सहमती से हमने वायुसेना के पायलट के सम्मान में उस नबजात का नाम भी अभिनंदन रखा है। हमें पायलट अभिनंदन पर गर्व है इसलिए हमने परिवार में आए इस नये मेहमान का नाम अभिनंदन रखा है।’’

जनेश भूटानी  के अनुसार उनकी पुत्रवधु सहित पूरा परिवार कई दिनों से इस घटनाक्रम को टीवी पर देख रहा था। वहीं प्रसूता सपना देवी ने कहा, ‘‘अभिनंदन नाम के जरिए मैं अपने बेटे को हमारे जाबांज पायलट की दिलेरी की याद दिलाती रहूंगी. मैं चाहूंगी कि मेरा बेटा भी बड़ा होकर उसी की तरह बहादुर सैनिक बने।’’ यह परिवार अलवर के किशनगढ़ बास में रहता है।

उल्लेखनीय है कि मिग 21 उड़ा रहे विंग कमांडर अभिनंदन का विमान बुधवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर गिरा था और पैराशूट से कूदने पर पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। वह शुक्रवार को हिंदुस्तान लौटे।

इससे पहले बुधवार को नागौर के एक परिवार ने अपने नवजात शिशु का नाम मिराज रखा। मिराज भारतीय वायुसेना का वह विमान है जिसका इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर हमलों के लिए किया गया। इससे प्रेरणा लेकर डाबड़ा गांव की दंपत्ति ने अपने बेटे का नाम ‘मिराज सिंह राठौड़’ रखा है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago